Mahila Congress President Sudha Bhardwaj : महिलाओं को सुरक्षा देने में राज्य सरकार विफल: सुधा भारद्वाज

0
70
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज
  • संतोष गिल बनीं नीलोखेड़ी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष

Aaj Samaj (आज समाज), Mahila Congress President Sudha Bhardwaj, प्रवीण वालिया, करनाल/नीलोखेड़ी।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में बुरी तरह विफल रही है। हरियाणा में आए दिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस व्यवस्था इन पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है.

सुधा भारद्वाज आज यहां महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस कार्यक्रम के दौरान संतोष गिल को नीलोखेड़ी ब्लॉक प्रमुख नियुक्त किया गया। सुधा भारद्वाज ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया और अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर बोलते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा में महिला कांग्रेस का संगठन लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश की मौजूदा गठबंधन सरकार की महिला विरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश की महिलाएं लगातार बीजेपी-जेजेपी से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। अगले साल होने वाले चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है. इस अवसर पर करनाल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत कौर, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कुसुम, गीता, प्रेमो, मोनिका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  : Celebrations of New Year 2024 And Public Safety : नये साल पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं

SHARE