महेंद्रगढ़: 5 किलो से अधिक गांजे सहित महिला गिरफ्तार

0
327
arrested-woman
arrested-woman

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
अवैध मादक व नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सदर थाना महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सुरजनवास गांव से एक आरोपिता को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। महेंद्रगढ़ सदर थाना के सुरजनवास गांव में एक घर पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक महिला आरोपिता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिता सुरजनवास गांव की ही रहने वाली है। आरोपिता अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करती है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल जिला पुलिस व नारकोटिक्स की टीम ने महेंद्रगढ़ के गांव सुरजनवास से 5 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव सुरजनवास में आरोपिता अवैध रूप से घर में गांजा रखकर बेचती है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपिता को गांजे के साथ पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए हुए स्थान पर रैड की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 5 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपिता को गिरफ्तार किया है। आरोपिता के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपिता को आज न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपिता से अवैध नशीले पदार्थ के बारे में पूछताछ की जाएगी।

SHARE