महेंद्रगढ : कुछ लोग संसार से अलविदा होते वक्त अपनी छाप छोड़ जाते है : सांसद बालकनाथ

0
354

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ :
कुछ लोग संसार से अलविदा होते वक्त अपने जीवन की सार्थक छाप छोड़ जाते है। मां गिन्डोडी देवी का व्यक्तित्व इसी की परिभाषा है।  उक्त उदगार अलवर के सांसद बालक नाथ ने भाई राम सिंह पूर्व जिला प्रमुख की माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रकट किये। हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने दिवंगत मां गिन्डोडी देवी को मातृत्व का सच्चा स्वरूप बताते हुए समाज व परिवार के लिये अपूर्णीय क्षति बताया। महेंद्रगढ के विधायक राव दान सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहाकि इस तरह की आत्माएं संसार में अपनी अलग पहचान बनाकर संस्कार की प्रतिमूर्ति कहलाती है जिनके संस्कारों से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिये। उनको श्रदांजलि देने वालों में राजपाल यादव पूर्व ओएसडी, सत्यव्रत शास्त्री प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, विजेंद्र श्योराण डीईईओ, हरियाणा कला परिषद के पूर्व चैयरमेन अनिल कौशिक, डीएसपी जेल दिनेश यादव, मनोज शर्मा एसडीओ, कृष्ण कुमार जेई नगर पालिका, राव कुलबीर बोरहा, विजय महायच नगर पार्षद, खुशीराम सरपंच, सुरेंद्र कप्तान जाटवास, डीएन यादव नारनौल बैंक मैनेजर, जेबी सैनी पार्षद, रमेश बोहरा पूर्व प्रधान नगर पालिका, मोहित यादव गुड़गांव, कुलदीप यादव जिला पार्षद, डॉ. ओपी यादव चेयरमैन आरपीएस, विक्रम सिंह प्रिंसिपल शरबती स्कूल, राव नरेंद्र पूर्व एसडीएम, भगत सिंह पूर्व प्रधान नगर पालिका, अजय सिगढ़िया पूर्व जिला पार्षद, डॉ वीर सिंह कृष्णा स्कूल, देवेंद्र शिवाच गुड़गांव, डॉक्टर जसवंत यादव, अशोक यादव जिला प्रधान बार एसोसिएशन नारनौल, दिनेश सरपंच जाटवास, विद्याधर सरपंच, ब्रहम प्रकाश पूर्व सरपंच मंडलाना, डॉक्टर देशराज ,त्रिलोक नंबरदार, डॉ सुरेंद्र यादव मॉडर्न स्कूल, डॉ अजीत सैनी, प्रदीप मॉडर्न स्कूल, देवकरण रिटायर्ड सुप्रिडेंट ,कृष्ण यादव पूर्व चेयरमैन, खुशवीर, मास्टर भूप सिंह सिवाच, विनोद यादव एडवोकेट बहरोड, डॉ. मुकेश यादव डीएम आदित्य हॉस्पिटल, वरिष्ठ पत्रकार नीरज कौशिक, राव बिरेंदर सिंह कलवाडी, वीरेंद्र यादव पूर्व नगर पार्षद मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

SHARE