महेंद्रगढ़ : शकुंतला महायच बनी भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य

0
313
best wishes with sweets
best wishes with sweets

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 13 निवासी शकुंतला महायच को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र की महिलाओं ने उनके निवास पर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। शकुंतला महायच ने बताया कि उन्होंने इससे पूर्व में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। अब पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाती हूं कि पूरी निष्ठा से जिम्मेवारी का निर्वहन करने का कार्य करूंगी और इसके लिए वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी आदरणीय संतोष यादव जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमित्रा चौहान जी व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा जी का हार्दिक धन्यवाद करती हूं।  इस अवसर पर वार्ड की बिंदोरी देवी, मूर्ति देवी, बरतो देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

SHARE