महेंद्रगढ़: गुरु पूर्णिमा पर विद्वानों को सम्मानित किया गया

0
296
Guru Purnima
Guru Purnima
नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
ब्राह्मण सभा (रजि.) द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र में अपने समाज के वयोवृद्ध विद्वानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय धर्म संसद हरियाणा-कक व चुनाव अधिकारी राकेश मेहता एडवोकेट ने बृजलाल शास्त्री नांगल सिरोही को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  बसंत शास्त्री, श्याम सुंदर तिवाड़ी के अस्वस्थ होने के कारण उनके घर जाकर उनको सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर मेहता ने कहाकि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का सनातन धर्म मे विशेष महत्व है इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्होंने संसार को चारों वेदों का ज्ञान दिया था इसलिए विश्व मे उन्हें प्रथम गुरु माना जाता है। हम उन्हें नमन करते है और हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। ब्राह्मण समाज सैदव सामाजिक कार्य करने में अग्रणी रहा है हमे अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर सैदव समाज की भलाई के लिये समाज हित मे कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहाकि जिस प्रकार से महेंद्रगढ़ ब्राह्मण सभा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब मुझे इसके आगामी चुनाव के लिये चुनाव अधिकारी लगाया हुआ है मैं इस सभा के चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाऊंगा। इसके लिये मैंने दो अध्यापकों को सभा के सभी मेम्बर्स की सूची बनाने के लिये नियुक्त किया है वे जल्द ही सभा के सदस्यों की वेरिफिकेशन कर सूची बनाकर सौपेंगे उसके बाद चुनाव की आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुशील शर्मा ने किया।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान राजेश दीवान, उप-प्रधान भीमसेन शास्त्री, पूर्व प्रधान दयाशंकर तिवाडी, पूर्व प्रधान महाबीर भांडोरिया, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री, हरियाणा कला परिषद के पूर्व डायरेक्टर अनिल कौशिक, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, राधेश्याम दिल्लीवान, नपा के पूर्व प्रधान रमेश बोहरा, आप पार्टी जिला अध्यक्ष सुकेश दीवान, दिनेश वैध, जीतू शर्मा, नरेश जोशी, ताराचंद शर्मा, नरेंद्र जोशी, कन्हैया लाल शर्मा, महाबीर झगडोली, विजय शर्मा, विश्वनाथ मिश्रा, सतीश लाटा, राधेश्याम शर्मा, अजय शर्मा एडवोकेट, मास्टर सज्जन शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
SHARE