महेंद्रगढ़: सरकारी सुविधाओं के लिए करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

0
665
SDM Dinesh Kumar
SDM Dinesh Kumar

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

हरियाणा सरकार जनसेवा को समर्पित सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रही है। सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जन सहायक एप सकारात्मक कदम है। एसडीएम दिनेश कुमार ने सरकार द्वारा जनहित में लांच किए गए जन सहायक एप को सुखद सरकारी सेवाओं का सशक्त माध्यम बताया। एसडीएम ने बताया कि अब आमजन के लिए सुविधाएं एप के माध्यम से उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए नागरिक जनसहायक एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी। इसके लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभागवार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि 112-आपातकालीन सेवाएं, 100-पुलिस, 108-एंबुलेंस, 101-अग्निशमन, 104-स्वास्थ्य, 1091-महिला हेल्पलाइन, 1098-बाल हेल्पलाइन, 1075-कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल आधारभूत संरचना व कौशल विकास सहित सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन-शिकायत एवं आरटीआई इस जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। एसडीएम ने बताया कि इस एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकारी की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाएं सहित दूरभाष निर्देशिका भी जन सहायक एप पर मौजूद है जिसका लाभ लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं। एसडीम ने बताया कि जन सहायक एप के माध्यम से सरकार द्वारा किसी विशेष जिले, आयु वर्ग आदि के नागरिकों को नोटिफिकेशन भेजी जा सकती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जन सहायक एप पर रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं। इसके माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से उठा सकते हैं। नागरिक जनसहायक एप से सरकार की सेवाओं पर अपने सुझाव भी दे सकते हैं। इन सुझावों का विश्लेषण कर विभागों की सेवा को और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है।

SHARE