Mahendragarh News साध्वी ने महाराज पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

0
674
Mahendragarh News

Mahendragarh News साध्वी ने महाराज पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

  •  महाराज ने साध्वी को नशे की गोलियां खिलाकर करीब पांच दिन तक किया दुष्कर्म

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

Mahendragarh News : महेंद्रगढ़ शहर के एक मंदिर में रह रहे एक साधु पर एक साध्वी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। (Sadhvi Accuses Maharaj Of Raping)साध्वी ने यह भी आरोप लगाया है कि साधु ने उसे नशे की गोलियां खिलाकर करीब पांच दिन तक दुष्कर्म किया है। इस विषय में पीड़ित साध्वी ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में उसका मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी साधु दुष्कर्म करने के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी साधु को समाचार लिखे जाने तक नहीं पकड़ पाई थी और साधु के मोबाइल की लोकेशन को देर शाम तक ट्रेस करने में लगी हुई थी।

साध्वी के गुरू ने मीडिया को यह जानकारी दी :

साध्वी के गुरू महंत नागा बाबा ने मीडिया को बताया कि वह ढाणा शनि मंदिर में रहता है। ढाणा शनि मंदिर में उनके शिष्य ने तपास्या की थी इसको लेकर 28 जनवरी को जागरण और 29 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया था। उन्होंने क्षेत्र के सभी साधु-संतों को निमत्रण देकर बुलाया था।

उस भंडारे में महेंद्रगढ़ शहर के एक मंदिर के साधु दलीप गिरी भी वहां पर पहुंचा था। दलीप गिरी महाराज गांव ढाणा के मंदिर में तीन दिन तक रूका था।(Mahendragarh News) 29 जनवरी को दलीप गिरी उसकी चेली व चेले को बोलकर आया कि 2 फरवरी को गांव खरड़ में भंडारा है। इसलिए वह तो 2 फरवरी को भंडारे में नहीं गया लेकिन दलीप गिरी महाराज साध्वी व उसके चले को गांव खरड़ भंडारे में ले गया।

उसके बाद दलीप गिरी महाराज साध्वी व चेले को महेंद्रगढ़ स्थित एक मंदिर में ले गया। फिर उसने दलीप गिरी महाराज के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। (Mahendragarh News) 3 फरवरी को उसने उसके चेले को वापिस भेज दिया और साध्वी को वहां पर ही रख लिया। उसने साध्वी को बोला की नारनौल में भंडारा है। दोनों नारनौल के भंडारे में चला गया। फिर यह दोनों नारनौल भंडारे से शाम के पांच बजे वापिस महेंद्रगढ़ आ गए।

दलीप गिरी महाराज ने साध्वी से पूछा कि जूस पिलो तो साध्वी ने कहा कि वह जूस नहीं पीती है । फिर उसने साध्वी से कहा कि आरती पूजा कर लो आरती पूजा करके वह बैठ गए। फिर दलीप गिरी महाराज के चेले ने साध्वी को चाय पिला दी। साध्वी को चाय पीते ही चक्कर आ गया साध्वी ने महाराज से कहा कि चक्कर आ गया है तो कमरे में जाकर सो जा वह कमरे में जाकर सो गई।(Mahendragarh News) उसके बाद महाराज ने साध्वी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद दलीप गिरी महाराज व अन्य लोगों ने मिलकर साध्वी को बस में बैठाकर कहीं पर छोड़ आ गए।

Also Read : हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा न बनाएं
SHARE