जीवन बीमा निगम के एक अधिकारी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर हजारों रूपए हड़पे

0
311
Fraud Case
  • पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच मे जुटी

नीरज कौशिक, Mahendragarh News:
महेंद्रगढ़ पुलिस ने भारतीय जीवन बीमा निगम नारनौल में कार्यरत एक अधिकारी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करके खाते से हजारों रूपए निकालते का केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ शहर की शंकर कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि वह जीवन बीमा निगम नारनौल में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

धोखाधड़ी करके हजारों रूपए निकाले 

उसका महेंद्रगढ़ के एसबीआई बैंक में खाता है। उसके खाते से किसी अजीत कुमार पाण्डेय ने धोखाधड़ी करके हजारों रूपए निकाल लिए। जिसका खाता नंबर व मोबाइल नंबर उसने पुलिस को दे दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी से रूपए हड़पने का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

SHARE