Mahendragarh News : गांव डेरोली जांट की महिला सरपंच के पति को मारी गोली

0
84
अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस।
अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस।
  • घायल रणवीर सिंह निजी अस्पताल में उपचाराधीन, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी

Aaj Samaj (आज समाज),  Mahendragarh News, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
गांव डेरोली जांट में महिला सरपंच के पति को गोली मार दी गई। घायल को उपचार के लिए नारनौल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं गोली चलने की सूचना मिलने के बाद महेंद्रगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गांव डेरोली जाट में महिला ममता गांव की सरपंच है। उसका पति रणवीर सिंह सुबह अपने खेत में बाजरे की पुली लगाने का काम कर रहा था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके दाएं पैर के घुटने के पास लगी। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

वहीं गोली चलने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत घायल को नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस विषय में महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी श्योताज ने बताया कि सुबह उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद में गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने पर पता चला कि घायल व्यक्ति को नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके बाद वे पीड़ित का बयान लेने के लिए अस्पताल में पहुंचे।

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 12 September 2023: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन रहेगा अनुकूल, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : Brahma Kumaris Institute : जब हम खुद खुश रहेंगे तभी शांति पत्रकारिता के बारे में सोच पाएंगे : डा परीन सोमानी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE