Mahendragarh News : 3 वर्षीय बच्ची को घर पर छोड़कर विवाहिता प्रेमी संग फरार

0
173
3 वर्षीय बच्ची को घर पर छोड़कर विवाहिता प्रेमी संग फरार
3 वर्षीय बच्ची को घर पर छोड़कर विवाहिता प्रेमी संग फरार

Aaj Samaj (आज समाज), Mahendragarh News, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जिला महेंद्रगढ़ महेंद्रगढ़ के खंड अटेली मंडी थाना के एक गांव एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह एक 3 साल की बच्ची की मां है तथा वह अपनी बेटी को भी घर छोड़ गई। घर से जाते समय वह 40 हजार रुपए नकद व गहने भी साथ ले गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

जिला महेंद्रगढ़ के खंड अटेली के एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अपनी 3 वर्षीय बच्ची को घर में छोड़कर प्रेमी संग लापता हो गई। वह अपने साथ घर में रखे गहने तथा 40 हजार रुपए भी साथ लेकर चली गई। शिकायत में व्यक्ति ने शक जताया है कि उसकी पत्नी को गांव गुवाणी निवासी एक व्यक्ति भगा कर ले गया है। यह व्यक्ति पूर्व में भी कई बार उसके घर में आ जाता था। उसने अनेक बार समझा कर वापस भी भेज दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह नहीं माना।

यह भी पढ़ें : Karnal Suicide Case : नहर में कूदकर सुसाइड कर रहा हूं, वीडियो बनाकर भाई के पास भेजी

यह भी पढ़ें : Mahendragarh Government Women’s College : महिला कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में लहराया परचम

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE