महेंद्रगढ़ :बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

0
345
Dead-Body
Dead-Body

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
महेंद्रगढ़ शहर की एक कालोनी में बीती गुरूवार रात बिजली का करंट लगने से लगभग 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शव का महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता विक्रम सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव रामबास का स्थाई निवासी है तथा बीएसएफ में इंस्पेंक्टर के पद पर कार्यरत है। हाल समय वह अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। उसके दो लड़के व एक लड़की है। वह महेंद्रगढ़ की न्यू शिव कालोनी में एक नया मकान बनवा रहा है  इस निर्माणधीन मकान की कंट्रेक्शन का काम उसका लड़का अंकित देख रहा था। बीती 29 जुलाई की रात समय लगभग 10:30 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके लड़के अंकित को करंट लग गया है। सूचना के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचा जहां पर चिनाई के मिस्त्री व मजदूरों ने उसे बताया कि अंकित को पड़ोसी वर्कशाप का मालिक महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर गया है। जब वे सरकारी अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने उसके लड़के को मृत घाषित कर दिया। उसका लड़का अंकित महेंद्रगढ़ की न्यू शिव कालोनी में निमार्णाधीन मकान के पड़ोस वाले लकड़ी के गोदाम में नहाने के लिए गया था। जहां बारिश की वजह से टीन शैड में करंट आ रहा था। करंट लगने के कारण उसके लड़के की मौत हो गई।

SHARE