महेंद्रगढ़ : अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाया फंदा, मौत

0
384
suicide
suicide

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

महेंद्रगढ़ के मौहल्ला खटीकान निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता रामस्वरूप ने दी शिकायत में बताया कि वह महेंद्रगढ़ शहर के मौहल्ला खटीकान का निवासी है तथा कबाड़ी का काम करता है। उसके 3 बच्चे हैं 2 बड़ी लड़की व एक लड़का, दोनों लड़कियां शादीशुदा तथा लड़का अविवाहित है। उसकी पत्नी शकुंतला देवी पिछले काफी वर्षों से दिमागी तौर पर ठीक नहीं है जो मंदबुद्धि है। उसका इलाज जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। बीते शनिवार शाम के करीब 5 बजे उसकी दुकान के मालिक ने बताया कि आपके लड़के ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर वह तुरंत प्रभाव से घर पर पहुंचा तो उसका लड़का हितेश फंदे पर लटका हुआ था। जिसको हम तुरंत प्रभाव से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

SHARE