महेंद्रगढ़ : डिपों ने बवानियां रूट पर नई बस सेवा शुरू

0
487

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
महेंद्रगढ़-बवानियां रूट पर बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ से शाम-5 बजे रेवाड़ी डिपो ने नई बस का संचालन किया है। जिससे इस रूट के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बवानियां रूट पर बस चलने पर ग्रामीणों व सामाजिक संगठन के लोगों ने रेवाड़ी डिपों के महाप्रबंधक अशोक कौशिक का आभार प्रकट किया है। सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बसें जो रेवाड़ी शहर तक जाया करती उनका विस्तार रेवाड़ी व नारनौल डिपो ने गुरूग्राम तक कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस बस के चलने से चार विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली व बावल के ग्रामीणों को फायदा होगा क्योकि इस रूट पर यातायात के कोई भी साधन नहीं चलते थे। बस नहीं चलने से ग्रामीण व छात्र-छात्राएं निजी वाहनों में सफर करते थे। उन्होंने बताया कि यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से शाम के 5 बजे वाया डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, सुंद्रह, भोजावास, गोमला, ऊंचा-नीचा, नांगल मोहनपुर, भैरू का बांस, कुंड होकर रेवाड़ी जाएगी। ग्रामीणों ने दोनों डिपों के महाप्रबंधकों से मांग की है कि कोरोना काल में इस रूट पर महेंद्रगढ़ से सुबह 8 बजे व दोपहर के 1 बजे चलने वाली बस बंद की गई थी उन्हें दोबारा से चलाया जाए। रेवाड़ी से इसी रूट पर सुबह 9 बजे, 2:30 बजे शाम 6 बजे चलने वाली बसों को भी बहाल किया जाए।

SHARE