25 करोड़ से बन रहा महर्षि वाल्मीकि पैनोरमा : चन्नी

0
281

इतिहासकारों पर आधारित कमेटी द्वारा तैयार किये मसौदे को किया गया स्वीकृत
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :
रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन इतिहास और शिक्षाओं को दर्शाता अत्याधुनिक महर्षि वाल्मीकि पैनोरमा (म्युजियम) जल्द ही बनकर लोकार्पण कर दिया जाएगा। इतिहासकारों पर आधारित कमेटी की तरफ से बनाए जाने वाले इस म्युजियम के कंसेपट को चरनजीत सिंह चन्नी, सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री की अध्यक्षता अधीन हुई मीटिंग में मंजूर कर लिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि अमृतसर में श्री राम तीर्थ स्थल में बनने वाले इस विश्व प्रसिद्ध महर्षि वाल्मीकि पैनोरमा को स्थापित करने के लिए करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी के इतिहास, जीवन और शिक्षाओं को दर्शाता अत्याधुनिक तकनीकों वाला एक म्युजियम बनाया जाए, जिससे विश्व को उनकी महान सख्शियत और अन्य शिक्षाओं के बारे पता लग सके। उन्होंने बताया कि आज बनने वाले इस म्युजियम के कंसेपट को मंजूर किए जाने के उपरांत अब जल्द ही इस म्युजियम को बनाए जाने के लिए टेंडर लगा दिए जाएंगे। बैठक में संजय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव सांस्कृतिक मामले विभाग, कंवलप्रीत बराड़ डायरेक्टर सांस्कृतिक मामले विभाग, योगेश गुप्ता चीफ इंजीनियर सांस्कृतिक मामले विभाग, भूपिंदर सिंह चाना एक्सईएन पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड समेत अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

SHARE