Maharashtra, Punjab, Karnataka, new cases of corona increase daily: महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी 

0
321

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 56,211 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 31,643 नये मामले दर्ज किए गए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,868 और कर्नाटक में 2,792 मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001AMY8.jpg

दस राज्‍यों में कोरोना के प्रतिदिन नये मामलों में बढ़ोत्‍तरी देखी जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KYY9.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JUPH.jpg

देश में कोरोना के सक्रिय मामले (केस लोड) आज 5,40,720 हो गया है और यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.47 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 18,912 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्‍तीसगढ़ का कुल सक्रिय मामलों में 79.64 प्रतिशत योगदान है तथा महाराष्‍ट्र का कुल सक्रिय केस भार में 62 प्रतिशत से अधिक योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004OMVV.jpg

आज सुबह 7 बजे तक प्राप्‍त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 10,07,091 सत्रों के माध्यम से 6.11 करोड़ (6,11,13,354) वैक्सीन दी गई है। इनमें 81,74,916 स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 51,88,747 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 89,44,742 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 37,11,221 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) ले चुके हैं। ऐसे लाभार्थी जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है और जिन्‍हें अन्‍य बीमारियां भी हैं, उनमें 68,72,483 (पहली डोज) तथा 405 को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई है। ऐसे लाभार्थी जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उनमें 2,82,19,257 को पहली डोज और 1,583 को दूसरी डोज दी गई है।

SHARE