Maharashtra Congress chief Ashok Chavan resignation accepted: ‘‘महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण का इस्तीफा मंजूर’

0
297

 मुंबई।  कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चव्हाण के स्थान पर नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा एक या दो दिन में की जायेगी। नयी दिल्ली में 29 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक हुई जिसमें चव्हाण सहित प्रदेश के पार्टी के नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की अब तक की सबसे खराब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चव्हाण ने पद छोड़ने का अपना प्रस्ताव दोहराया था।

SHARE