Mahant Nritya Gopal Das, President of Ram Janmabhoomi Trust, visited Ramlala after 28 years, construction work started: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने 28 साल बाद किए रामलला के दर्शन, मंदिर निमार्ण कार्य शुरू

0
174

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण कार्य आज से शुरू हो ग या। महंत नृत्य गोपाल दास ने रामलला के दर्शन कर कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है। उन्होंने कहा कि जहां रामलला प्रकट हुए वहां के दर्शन अवश्य करने चाहिए। बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने 28 वर्षों बाद यहां रामलला के दर्शन किए। उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर का कार्य शुरू हो गया हो गया है मशीनें आती रहेंगी और मंदिर बनता रहेगा। ट्रस्ट केअध्यक्ष रामलला के दर्शन कर अविभूत हो गए। रामलला के टेंट से बाहर निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। जहां राम लला विराजमान है उनके दर्शन के लिए हम लोग आए हैं। बहुत ही अच्छे से दर्शन हुए और सभी लोगों से वातार्लाप हुई।

SHARE