भिवानी : महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे किया जागरूक

0
275

पंकज सोनी, भिवानी :
महिलाओं के उत्थान एवं महिलाओं को उनके हक के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय बैंक कालोनी में शनिवार को महिला सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके हकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की सह संयोजक रेखा राघव ने भाजपा शासनकाल में आज महिलाओं को उनके हक पूरी तरह से दिए जा रहे हैं। भाजपा शासनकाल में आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है तथा महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाती हैं। लेकिन कई महिलाएं जानकारी के अभाव में उन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती। इसीलिए उनके द्वारा आज महिला सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। रेखा राघव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को नि:शुल्क अनाज वितरण करने का दो दिवसीय अभियन चलाया गया था, जिसका खासा असर देश भर में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 80 करोड़ लोगों तक नि:शुल्क अनाज पहुंचाया गया। यह प्रधानमंत्री की एक सराहनीय सोच व योजना साबित हुई। इस मौके पर संस्था की पदाधिकारियों ने रेखा राघव को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीमा राणा, कविता चौहान, शालू तंवर, अनुराधा चौहान आदि अनेक महिलाएं मौजूद रहे।

SHARE