Madagascar President Flees Country, (आज समाज), अंटाननरीवो: अफ्रीकी देश मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना जेन-जेड समुदाय के हिंसक होते विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भाग गए हैं। एक सैन्य सूत्र के अलावा संसद में विपक्ष के प्रमुख सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाको और एक विदेशी राजनयिक ने यह जानकारी दी है। राजनयिक सूत्र ने कहा कि राजोइलिना पद छोड़ने से इनकार कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गई थीं सैन्य इकाइयां
सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाको (Siteni Randrianasoloniaco) ने बताया कि सेना का समर्थन मिलने के चलते उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाको ने बताया कि सैन्य इकाइयां प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गई जिसके राजोइलिना रविवार को मेडागास्कर छोड़कर चले गए। दुनिया भर में जेन-जेड समुदाय के विरोध प्रदर्शन के एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब युवा प्रदर्शनकारियों ने सरकार गिराई है।
राजोइलिना का ठिकाना अज्ञात : रैंड्रियानासोलोनियाको
रैंड्रियानासोलोनियाको ने कहा, हमने राष्ट्रपति कार्यालय के कर्मचारियों को फ़ोन किया और उन्होंने पुष्टि की कि वह देश छोड़कर चले गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राजोइलिना का ठिकाना अज्ञात है। सोमवार देर रात फ़ेसबुक पर प्रसारित राष्ट्र के नाम एक संबोधन में राजोइलिना ने कहा, उन्हें अपनी जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाना होगा। उन्होंने अपने ठिकाने का खुलासा नहीं किया, लेकिन विद्रोही रुख़ अपनाते हुए कहा कि वह मेडागास्कर को बर्बाद नहीं होने देंगे।
फ्रांसीसी सैन्य विमान से बाहर निकाल गए राजोइलिना
सैन्य सूत्रों के अनुसार राजोइलिना को फ्रांसीसी सैन्य विमान से देश से बाहर निकाला गया। फ़्रांसीसी रेडियो आरएफ़आई ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक समझौता किया है। बता दें कि जनरेशन जेड की वैश्विक अशांति से प्रभावित होकर 25 सितंबर को मेडागास्कर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। इस दौरान सेना की टुकड़ियों के दलबदल के कारण राष्ट्रपति अलग-थलग पड़ गए थे। प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कम से कम 22 लोग मारे गए हैं।
देश के युवाओं की शिकायतों को समझता है फ्रांस : मैक्रों
मैक्रों ने गाजा युद्धविराम और बंधक समझौते पर शिखर सम्मेलन के बाद मिस्र में कहा कि वह उन रिपोर्टों की तुरंत पुष्टि नहीं कर सकते कि फ्रांस ने राजोइलिना को देश से भागने में मदद की थी। उन्होंने कहा, मेडागास्कर में संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और हालांकि फ्रांस देश के युवाओं की शिकायतों को समझता है, लेकिन सैन्य गुटों द्वारा उन शिकायतों का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए।
जेन-जेड के प्रदर्शनों के कारण गिर चुकी है नेपाल की सरकार
दुनिया भर में जेन-जेड समुदाय के विरोध प्रदर्शन के एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब युवा प्रदर्शनकारियों ने सरकार गिराई है। गौरतलब है कि इससे पहले नेपाल में ऐसा मामला सामने आ चुका। हाल ही में जेन-जेड के भारी विरोध प्रदर्शनों के चलते नेपाल की ओली सरकार गिर गई थी।
ये भी पढ़ें : Egypt Sharm El Sheikh: डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज के सामने की पीएम मोदी की तारीफ, भारत-पाक के साथ रहने की उम्मीद जताई