महेंद्रगढ़ : लक्खीराम सोनी बने जेजेपी बैकवर्ड सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष

0
236

महेंद्रगढ़, नीरज कौशिक:
जननायक जनता पार्टी ने बैकवर्ड सेल में विस्तार करते हुए गांव झगड़ोली निवासी महेंद्रगढ़ स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
चंडीगढ़ में लिस्ट जारी करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह व बैकवर्ड सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उनके पिता अजय सिंह चौटाला से विचार विमर्श करने के बाद यह लिस्ट जारी की है।
पार्टी में यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर लक्खीराम सोनी ने पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी आज उन्हें सौंपी है उसे वह पूर्ण रूप से निभाने का काम करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश सचिव राव रमेश पालड़ी, जिला प्रधान मंजू चौधरी, अनिता यादव, कमलेश सैनी, युवा जिला प्रधान सम्राट यादव, रविन्द्र गागड़वास, मास्टर नरेश निम्बेहडा, सन्दीप माजरा, संजीव तंवर, राजकुमार खातोद, ओमकार खेड़ा, मलखान खेड़ा, हरीश खेड़ा, हनुमान मास्टर, बीरेंद्र नारनौल, अशोक सैनी नारनौल, हजारीलाल लंबोरा, बेद्दु रात्ताकला, ज्ञान सैनी सहित अनेक नेताओं व पार्टी के कार्यकतार्ओं ने लक्खी राम सोनी को बधाई दी। फोटो:- लक्खीराम सोनी का फाइल फोटो।

SHARE