पीएम मोदी ने16,800 करोड रुपए किसानों के खातों में हस्तांतरित कर सराहनीय कार्य किया : सांसद रत्नलाल कटारिया

0
162
Loksabha Parliament Ratan Lal Kataria
Loksabha Parliament Ratan Lal Kataria
  • पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 13वी किस्त के रूप में 16,800 करोड रुपए किसानों के खातों में हस्तांतरित कर सराहनीय कार्य किया : सांसद रत्नलाल कटारिया
    प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
    पूर्व केंद्रीय मंत्री अम्बाला, लोकसभा संसद रतन लाल कटारिया ने बताया कि भाजपा सरकार का लक्ष्य ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग’ को बेहतर बनाना है।

देश में भाजपा की केंद्र सरकार व भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारें न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के सिद्धांत पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने कानूनों को हटाने और अनुपालन बोझ को कम करने के लिए जोर देते हैं, वह राज्यों से आग्रह करते हैं कि नवीन शासन प्रथाओ को राज्यों में लागू करना चाहिए। हमारी सरकारों की प्राथमिकता क्लाइमेट चेंज परियोजनाओं, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजनाओं और स्वयं समूह को ध्यान में रखते हुए बनाए गए ग्रामीण आजीविका के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास, युवा विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहते हैं।

भारतीय युवाओं में उधमशीलता एक नई ऊंचाई पर है:सांसद कटारिया

अम्बाला लोकसभा भाजपा सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा कि हमें अंतिम व्यक्ति तक प्रशासन व मूलभूत आवश्यकताओं का वितरण सुनिश्चित करने के लिए कार्य में गति और पारदर्शिता लाने के लिए डाटा आधारित प्रणालियों के उपयोग पर जोर देना होगा ,सांसद कटारिया ने कहा कि आज भारत में निवेश का सबसे अच्छा समय है, उन्होंने उल्लेख किया कि भारतीय युवाओं में उधमशीलता एक नई ऊंचाई पर है।

आज भारत के पास दुनिया में तीसरे नंबर के सबसे ज्यादा यूनीकार्न्स हैं, जिनकी संख्या 80 से ज्यादा हैं। आज नये स्टार्ट-अप्स पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज भारत दुनिया में रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर भेज रहा है। 50 लाख से ज्यादा सॉफ्टवेयर डेवलपर्स भारत में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलते हुए सिर्फ प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर ही नहीं बल्कि निवेश और उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। भारत वर्तमान के साथ-साथ अगले 25 वर्षों के लक्ष्य को लेकर नीतियां बना रहा है, इस अवधि में भारत में उच्च वृद्धि, कल्याण और आरोग्य को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। विकास की यह अवधि हरित, स्वच्छ, सतत होने के साथ-साथ भरोसेमंद भी साबित होगी।

सरकार गांव की विकास की दिशा में कदम बढ़ा रही है : सांसद कटारिया

कटारिया ने कहा कि भारत की 75% आबादी गांव में निवास करती है इसीलिए गांव को सड़कों से जोड़ना, इंटरनेट फाइबर से जोड़ना और किसानों की आय बढ़ाना आदि कार्यों के माध्यम से सरकार गांव की विकास की दिशा में कदम बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री ने दो दिन पूर्व किसान सम्मान निधि की 13वी किस्त के रूप में 16,800 करोड रुपए किसानों के खातों में हस्तांतरित किए हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

यह भी पढ़ें –प्रदेश में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार : ललित त्यागी

यह भी पढ़ें –एसडीएम ने फसल की ई-गिरदावरी का किया मौका निरीक्षण

यह भी पढ़ें –केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में नगराधीश ने ली विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

यह भी पढ़ें –अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी के इस्तेमाल की जगह उपले या इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह का करें इस्तेमाल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE