Haryana Lok Sabha Elections : कांग्रेस चुनाव प्रचार में भाजपा से पिछड़ी, उप चुनाव का कार्यालय खुला

0
12
भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी
  • विपक्ष को ईडी और आयकर का भूत सता रहा है

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Lok Sabha Elections, प्रवीण वालिया, करनाल : हरियाणा में लोकसभा चुनावों तथा करनाल विधान सभा उप चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और विपक्ष पर बढ़त बना ली है। भाजपा ने जहां अपने कार्यालय तक खोल दिए हैं वहीं पर कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों की सूची फाइनल नहीं कर पाई है। कांग्रेस और विपक्ष के नेता ई डी और आयकर विभाग से इस हद तक डरे हुए है कि वह मैदान में आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं को ईडी का डर सता रहा है

करनाल के रण में अभी तक विपक्ष की तरफ से मराठा बीरेंद्र भी सक्रिय दिखाई दे रहे है। वहीं उप चुनाव में त्रिलोचन सिंह ही निडर हैं। कांग्रेस नेताओं को ईडी का डर सता रहा है। कांग्रेस नेताओं की कुंडली सरकार के पास है। आज करनाल विधानसभा उप चुनाव का कार्यालय भी खोल दिया। करनाल में अग्रवाल धर्म शाला में कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर हवन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सीएम मनोहर लाल भी मौजूद थे। यहा पूर पूर्व मेयर रेणुबाला गुप्ता ने उनका स्वगत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों को भी सराहा।

उन्होंने कहा ‘दिल्ली-अमृतसर रोड जिसका कार्य अटलजी के समय में आरंभ हुआ था लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उसे रोक दिया लेकिन मोदी के शासन में आने के बाद इसका कार्य पूर्ण हुआ और वह जनता को समर्पित हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा मोदीजी के काल में देशभर में सडक़ों का जाल बिछाया गया है, लोगों को आवास, नल का जल, किसान सम्मान निधि, 11 करोड़ शौचालय, आयुष्मान कार्ड आदि अनेकों लाभ प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मोदीजी ने सालों से चली आ रहीं देश की समस्याओं को हल किया है जैसे कश्मीर से धारा 370 को हटाना व नार्थईस्ट में बोडो समस्या को हल करना।

कांग्रेस हो चुकी है दिशाहीन और दिगभरमित : मुख्यमंत्री

कांग्रेस पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस पूरी तरह दिशाहीन व दिग्भ्रमित हो चुकी है।इसीलिए अपने कैंडिडेट तय नही कर पा रही है क्योंकि मोदीजी के दस सालों का कार्य कांग्रेस के 60 सालों पर भारी है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अपने वायदों को पूरा नही किया जबकि मोदीजी ने जो कहा है उससे ज्यादा काम किया है। मोदी जी के वायदे मोदी जी की गारंटी हैं और हम सभी मोदी जी के गारन्टी को पूरा करने में तन- मन से समर्पित हैं। हमारा उद्देश्य मोदी जी के हाथों को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे

इस आयोजन के अवसर पर करनाल की पूर्व बीजेपी मेयर रेनूबाला गुप्ता , करनाल से बीजेपी के लोकसभा सदस्य संजय भाटिया, हरविंदर कल्याण विधानसभा सदस्य घरौंदा, रामकुमार कश्यप विधानसभा सदस्य इंद्री, भारत भूषण बीजेपी प्रभारी, कृष्ण लाल पवार राज्यसभा सदस्य, रचना गुप्ता प्रदेश महामंत्री बीजेपी, योगेंद्र राणा जिलाध्यक्ष करनाल बीजेपी, संजय भाटला, पूर्व मीडिया प्रभारी मुख्यमंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा जिला प्रभारी कुरुक्षेत्र जगमोहन आनंद, अशोक सुखीजा पूर्व जिलाध्यक्ष करनाल, शशिपाल मेहता पूर्व उद्योग मंत्री हरियाणा, नवीन जोरोडिया पूर्व उप मेयर, राजेश अगही पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, कृष्ण गर्ग पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, सुरेंद्र बडोटा जिलाध्यक्ष ब्राह्मणसभा, गुरुविंदर धमी उपाध्यक्ष हरियाणापंजाबी अकादमी, यशपाल ठाकुर चेयरमैन( केश कला कौशल विकास बोर्ड) तथा जि़लेराम शर्मा पूर्व विधायक सदस्य असन्ध आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE