Lohri Festival : लोहरी पर्व पर आरपीएस में हुआ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

0
75
आरपीएस विद्यालय
आरपीएस विद्यालय
  • शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ लिया भाग
  • नाच-गाकर परम्परा के अनुसार मनाया पर्व

Aaj Samaj (आज समाज), Lohri Festival, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
आरपीएस विद्यालय में लोहरी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। आरपीएस ग्रुप की चेयापर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ इंजी. मनीष राव ने लोहरी व मकर संक्राति पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने की।

इस मौके पर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि हमारा देश पर्वों का देश है। समय-समय पर यहां मनाए जाने वाले पर्व हमारे अंदर एक नया उत्साह व उमंग लेकर आते हैं। पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि लोहड़ी के उत्सव से जुड़ा एक विशेष महत्व यह है कि इस दिन, सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान महिला शिक्षिकाओं ने परम्परा के अनुसार अलाव जलाकर उनकी परिक्रमा करते हुए नाचते-गाते पर्व का आनंद लिया।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शिक्षकों ने उठाया आनंद

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं की अनेक खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें उन्होंने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। इस शिक्षकों की लेमन रेस, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। सबसे ज्यादा आनंददायक रस्सा-कसी प्रतियोगिता रही जिसमें शिक्षक व शिक्षिकाओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही। इस मौके पर उप प्राचार्य दिनेश कुमार, विंग हैड देवेन्द्र पुनिया, जिले सिंह, अमित कुमार, ममता यादव, अनिता अहलावत सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  : Rashtra Ratna Award : राष्ट्र रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन करेगा एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

यह भी पढ़ें  : NIRF Ranking Framework 2024 : एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के लिए हकेवि ने किया आवेदन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE