Lockdown extended in Punjab, now Punjab closed till 30th April: पंजाब में बढ़ा लॉकडाउन, अब 30 अप्रैल तक बंद किया गया पंजाब

0
251

चंडीगढ़। वैश्विक महामारी कोविड 19 सेफिलहाल लड़ाई के लिए केवल लॉकडाउन की कारगर उपाय दिख रहा है। देश में पहले ही पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन कर रखा है लेकिन अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब मेंलॉकडाउन और कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। राज्य के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.बी.एस. सिधु ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को यह जानकारी दी। बता दें कि सबसे पहले ओडिशा ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल किया था। पहले उन्होंने कोरोना के संबंध में कहा था कि केंद्र की ओर से राज्यों के लिए तय 15 हजार करोड़ रुपए का पैकेज नाकाफी है और ऐसे में मोदी सरकार को प्रदेश सरकारों को पर्याप्त वित्तीय मदद देनी चाहिए। पंजाब में शुक्रवार (10 अप्रैल) सुबह कोरोना का दो नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 132 हो गई है। इस बीमारी से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल से किसानों को फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में ढील दी जाएगी और इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि हमने पहले लॉकडाउन किया और बाद में कर्फ्यू लगाया। फिर लोगों तक जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने की व्यवस्था की। हमारे लोग हर मोहल्ले में पहुंचकर जरूरी वस्तुएं मुहैया करा रहे हैं।”

SHARE