पेट में बढ़ रही है जलन और गर्मी, तो डाइट में शामिल कर लें ये 6 चीजें, तुरंत मिलेगी राहत

0
1159
Stomach Problem Solution
Stomach Problem Solution

आज समाज डिजिटल, अंबाला :

अक्सर गर्मी के मौसम में लोगों को पेट की जलन और गर्मी की प्रॉब्लम्स (Stomach Problem) का सामना करना पड़ता है। मेडिकल एक्सपर्ट के मुताबिक जब भी मौसम चेंज होता है। तो वायरस और बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ जाता है। इसका सबसे बड़ा शिकार हमारे फेफड़े और पेट बनते हैं। ऐसा तब होता है जब हम कुछ हैवी खाना खा लेते हैं। जिस कारण वह पच नहीं पाता और पेट में एसिड बढ़ने लगता है।  ऐसे में इससे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हे अपनाकर पेट में बढ़ रही जलन और गर्मी से मिलेगी राहत।

Read Also : 13 अप्रैल को कष्ट निवारण समिति की बैठक पंचायत भवन में, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर करेंगे अध्यक्षता : उपायुक्त अनीश यादव: Education Minister Kanwar Pal Gurjar

1.भरपूर मात्रा में पानी का सेवन

गर्मी लोगों का पसीना निकालने लगी है। इसलिए मसालेदार और चिकनाई वाली चीजों का इस्तेमाल कम करना शुरू कर दें डॉक्टरों के अनुसार, मौसम बदलने पर अपने खानपान में बदलाव करना जरूरी हो जाता है.हो सके तो पानी का भरपूर सेवन करें, जिससे शरीर लगातार हाइड्रेट बना रह सके।

2. पुदीना से राहत

यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- और इम्यूनिटी मजबूत होती हैं. पेट की गर्मी, जलन और ज्यादा एसिड को रोकने के लिए पुदीना फायदेमंद होता है।

3. ठंडा दूध का सेवन

ठंडे दूध का अर्थ ये नहीं है कि आप फ्रिज में रखा दूध पिएं बल्कि दूध को सामान्य रूप से ठंडा करके पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट को ठंडक मिलती है और जलन, एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्या भी खत्म होती है।

4. नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी पीने से शरीर को अंदर से ठंडक महसूस होती है और एसिड बनने पर कंट्रोल होता है इसके आलावा नारियल पानी में बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने के गुण होते हैं। यह न केवल न्यूट्रीशंस से भरपूर होता है बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। और साथ नारियल पानी फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह हमारे पाचन तंत्र मजबूत बनता है।

5. गर्मियों में केला का सेवन

केले में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन से जुड़ीसमस्याओं को दूर करता है। और पोटेशियम होने की वजह से एसिडिटी (Acidity) पर कंट्रोल रहता है।

6. खाने के बाद इलायची का सेवन

इलायची की तासीर भी ठंडी होती है। इसका सेवन करने से पेट की गर्मी, जलन, एसिडिटी दूर होने लगेंगी मदद मिलती है। इलायची खाने से पेट में अतिरिक्त एसिड बनने से बचाव रहता है। बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

Read Also : यातायात नियमो की पालना करके ही सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है: डॉ अंशु सिंगला : Following Traffic Rules

Read Also : ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता, डॉक्टोरेट की मानद उपाधि से सम्मानित: Maharaja Ranjit Singh Punjab Technical University

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE