सुबह 1 गिलास पानी पीने से होगी 5 बीमारियां से दूर

सुबह के समय 1 गिलास पानी पीने से 5 बीमारियों से दूर होगी। मोटापे से लेकर छाती में बलगम जमने तक की प्रोब्लेम्स को दूर करेगा एक गिलास पानी।

0
1048
Remove 5 Diseases by Drinking Water

आज समाज डिजिटल, अंबाला :
शरीर को फिट रखने के लिए लोग कठिन डाइट और जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी बीमारियों का शिकार बन जाते हैं। लेकिन सुबह के समय 1 गिलास पानी पीने से 5 बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। इसके साथ जानते हैं कि इन फायदों को पाने के लिए पानी का सेवन कैसे करना है।

मोटापे की समस्या

Remove 5 Diseases by Drinking Water

सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे शरीर फैट बर्निंग (fat burning)की प्रक्रिया तेजी से करता है और शरीर से अतिरिक्त फैट कम होने लगता है। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह के समय खाली पेट गुनगुना पानी जरूर पीएं।

जहरीले पदार्थ

शरीर में टॉक्सिन्स (toxins)यानी जहरीले पदार्थ होने के कारण लो हीमोग्लोबिन, कमजोर हड्डी जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन सुबह के समय एक गिलास सुबह पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। सुबह पानी पीने का यह बड़ा फायदा है।

खराब पाचन तंत्र 

Remove 5 Diseases by Drinking Water
Remove 5 Diseases by Drinking Water

अगर आपका पाचन खराब है और उसके कारण गैस, अपच या कब्ज की समस्या (stomach problems)रहती है, तो सुबह में पानी पीना फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इससे पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और पाचन क्रिया सुधरने लगती है।

खराब ब्लड फ्लो 

शरीर के सभी अंगों के लिए खून बहुत जरूरी है। क्योंकि, इसी के जरिए उन्हें पोषण मिलता है और उनकी कार्यक्षमता मजबूत रहती है। लेकिन टॉक्सिन्स और फैट जमने के कारण ब्लड फ्लो बिगड़(poor blood flow) जाता। अगर आप सुबह पानी पीते हैं, तो शरीर से टॉक्सिन्स और फैट का स्तर कम होता है।

छाती में बलगम जमना

छाती में बलगम जमने से श्वसन तंत्र प्रभावित हो जाता है और आपको सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और खांसी की समस्या (chest problems)होने लगती है। लेकिन, पानी के फायदों में बलगम से राहत मिलना भी शामिल है। जिस वजह से आपकी बलगम की समस्या कम हो सकती है।

READ ALSO : गर्मियों के मौसम में टॉय करें ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक Dry Fruits Milk Shake

READ ALSO : गर्मियों में लस्सी का सेवन करना है बहुत लाभकारी Lassi Beneficial in Summer

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE