Relief From Acidity In Summer एसिडिटी को दूर करेगी ये चीजें, रखेंगी पेट को ठंडा

0
328
Relief From Acidity In Summer
Relief From Acidity In Summer

Relief From Acidity In Summer

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Relief From Acidity In Summer : गर्मी के मौसम में लोगों को पेट की कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। गर्मी के दिनों में खाना ठीक से नहीं पचता और पेट की समस्या होने लगती है। गर्मी आते ही कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगती है। भीषण गर्मी लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकती है। इस समय एसिडिटी की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है।

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं। गर्मियों में कुछ चीजों के सेवन से एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं

नारियल पानी

Relief From Acidity In Summer
Relief From Acidity In Summer

गर्मियों में नारियल पानी पीने से एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है। नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। नारियल पानी में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पेट की समस्याओं को दूर रखता है। साथ ही नारियल पानी पीने से कब्ज भी नहीं होता है।

छाछ 

आप गर्मियों में छाछ पीकर भी एसिडिटी से राहत पा सकते हैं। छाछ गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखता है और इसमें मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरिया पेट में अधिक मात्रा में एसिड को बनने से रोकते हैं। वहीं छाछ पीने से पाचन में भी सुधार होता है। गर्मियों में खाना खाने के बाद नियमित रूप से छाछ का सेवन करें और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाएं।

केला

Relief From Acidity In Summer
Relief From Acidity In Summer

केला खाने से काफी हद तक एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में दिन में एक केला जरूर खाएं और पेट की परेशानियों को दूर रखें। केले में मौजूद पोटैशियम पेट में अधिक एसिडिटी बनने से रोकता है, जिससे शरीर का पीएच लेवल कम होता है। इसके अलावा केले में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। गर्मियों में पके केले खाने से एसिडिटी दूर रहती है।

खरबूजा 

Relief From Acidity In Summer
Relief From Acidity In Summer

खरबूजे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर एसिड रिफ्लक्स और पेट की संबंधी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। खरबूजा पेट को ठंडा रखता है और इसमें मौजूद हाई वॉटर की मात्रा शरीर को हाइड्रेट करने और पीएच लेवल को कम करने में मदद करती है। यह एसिडिटी को रोकने में मदद करता है।

ठंडा दूध

ठंडा दूध एसिडिटी से निपटने का एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है। ठंडा दूध पेट में एसिड को अवशोषित करता है। इससे गैस्ट्रिक सिस्टम में हार्ट बर्न या जलन नहीं होती। गर्मियों में जब भी आपको पेट में एसिड बनने या सीने में जलन महसूस हो तो एक गिलास सादा ठंडा दूध पी लें।

cold milk
cold milk

Relief From Acidity In Summer

READ More : गर्मियों में कैसे रहें फिट और स्वस्थ, बस रखें इन बातों का ध्यान Stay Healthy in Summer

Read More : कम समय में नींद पूरी कैसे करें How To Get Sleep In Less Time

SHARE