How To Avoid Diseases In Summer गर्मी के कारण होने वाली बीमारियाँ और उनसे बचाव के उपाए

0
425
How To Avoid Diseases In Summer

How To Avoid Diseases In Summer

जैसा कि आप सभी जानते है कि गर्मियों का मौसम स्टार्ट हो गया है इस मौसम में अधिक गर्मी के कारण लोगो को कई तरह की बीमारियाँ हो जाती है इन में से कुछ ऐसी बीमारियां है जो लोगों को अधिक प्रभावित करती हैं। गर्मियों में होने वाली ये बीमारियां वैसे तो सामान्य लगती है, लेकिन अगर इन बीमारियों का समय पर इलाज नहीं करवाया जाये, तो इससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मियों की बीमारिया How To Avoid Diseases In Summer

गर्मी का मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम बदलने के साथ ही लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, इन बीमारियों से बचने के लिए और इनके इलाज के लिए कुछ घर में ही आसान से घरेलू उपचार किये जा सकता है। लेकिन इसके लिए उन उपचारो की सही जानकारी होनी बहुत ही जरूरी है। आइए आज हम आपको बताते है कि गर्मियों में कौन सी बीमारियां सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती हैं और इन बीमारियों से बचने के लिए हम क्या घरेलू उपचार कर सकते हैं।

लू लगना How To Avoid Diseases In Summer

लू को इंग्लिश भाषा में हीट स्ट्रोक कहा जाता है। यह बीमारी दिखने में समान्य लगती है। यदि व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी होती है तो उसको असानी से लू लग जाती है। गर्मियों में लू बहुत ही जल्दी लग जाती है, अगर इसका सही समय पर इलाज न कराया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। लू के कारण बुखार, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में इलाज जल्दी से जल्दी करवा लेना चाहिए। यदि जल्दी ईलाज न किया जाये तो ये समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है और इसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है।

लू से बचाव के उपाए

जैसा कि हमने ऊपर बताया है की शरीर में पानी की कमी के कारन लू लग जाती है तो इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है आप अधिक मात्रा में पानी पिए और अपने खान-पान पर भी ध्यान देना रखना चाहिए। इसलिए गर्मियों में जरूरी है कि अपने शरीर को हाईड्रेट रखें। इसके लिए दिन में थोड़ी थोड़ी मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही अपने भोजन में हरी सब्जियां, सलाद और फलों को शामिल करें।

बदहजमी How To Avoid Diseases In Summer

मौसम के चेंज होने के साथ ही लोगो के खाना खाने का समय भी चेंज होता है जिसके कारण बदहजमी की समस्या होती है। इस बीमारी के कारण खाना पूरी तरहा न पचने के कारन उल्टी, पेट में जलन होती है। जब हम यात्रा करते है तो यह समस्या अधिक होती है। यदि एसिडिटी की समस्या बार-बार होने लगे,और बहुत ज्यादा होने लगे तो यह एक गंभीर रूप धारण कर सकती है। कई स्थितियों में तो इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को हॉस्पिटल तक ले जाना पड़ता है।इसलिए इस समस्या के गंभीर रूप धारण करने से पहले ही इसका इलाज करवा ले।

बदहजमी से बचने के लिए क्या करें

बदहजमी की समस्या से बचने के लिए निर्धारित समय पर ही खाना खाये। अपने खाने में तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन करना छोड़ दें। इन चीजों के सेवन से एसिडिटी की समस्या होती है और अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही पीने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करे। इससे आपको एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

पीलिया How To Avoid Diseases In Summer

गर्मियों में पीलिया की समस्या आम देखी जाती है यह समस्या बच्चे को तो होती ही है साथ में बड़ो को भी होती है। इस बीमारी को हेपेटाइटिस ए भी कहते हैं। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण दूषित पानी होता है। गर्मियों में बार बार पानी की प्यास लगती है इस कारण हम कई बार जल्दी जल्दी में दूषित पानी का सेवन कर लेते है और पीलिये के शिकार हो जाते है। इस बीमारी में व्यक्ति का चेहरा, आँखे और नाख़ून पीले पड़ जाते है। इसके साथ ही पेशाब का रंग भी पीले हो जाता है। इस बीमारी का समय पर ही इलाज करवा लेना चाहिए नहीं तो यह बीमारी बहुत ज्यादा गंभीर रूप धारण कर सकती है।

पीलिये के बचाव के उपाए

पीलिये की बीमारी से बचने के लिए पिने के लिए साफ पानी का ही प्रयोग करे। भोजन में तली-भुनी और मसालेदार वस्तुओ का प्रयोग न करे या फिर काम मात्रा में प्रयोग करे। खाना खाने से पहले हाथो को अच्छी तरहा साफ करे।

पानी की शरीर में कमी How To Avoid Diseases In Summer

पानी की कमी के कारण एक व्यक्ति को डिहाइड्रेशन नाम की एक बीमारी हो जाती है। वैसे तो यह एक आम समस्या है। लेकिन कई बार यदि इस समस्या का समय पर इलाज न किया जाये तो यह हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती है, जिसके कारण मरीज को हॉस्पीटल में एडमिट तक होना पड़ता है।

डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय How To Avoid Diseases In Summer

आप अधिक मात्रा में पानी पिए। अपने खान-पान का ध्यान रखे अधिक मात्रा में तला भुना न खाये। अपने भोजन में खीरा, ककड़ी, नारियल पानी, नींबू पानी, हरी सब्जियां, बेल का शरबत और खस का शरबत जैसी चीजों को शामिल करें।

How To Avoid Diseases In Summer

Read Also : Multani Mitti Face Packs: जल्द निखार के लिए मुल्तानी मिट्टी से बने होममेड फेस पैक का करें  इस्तेमाल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE