सर्दियों में ड्राई हो रहे हैं होंठ तो होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

0
448
home-remedies-to-make-lips-soft-and-beautiful
home-remedies-to-make-lips-soft-and-beautiful

आज समाज डिजिटल, अंबाला :
चेहरे की खूबसूरती सिर्फ सुंदर त्वचा से नहीं बल्कि होंठो से भी दिखती है। ऐसे में सॉफ्ट और चमकते होंठ ही हर किसी को पसंद आते हैं। क्योंकि होंठ चेहरे के मुख्य आकर्षण केंद्र बनते हैं। खराब और बदलते मौसम का असर भी होंठों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। खासकर सर्दियों में होंठ रुखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में आप घर में बने इन होममेड लिप स्क्रब के जरिए खूबसूरती और होंठों की सॉफ्टनेस बरकरार रख सकते हैं। पानी की कमी और ठंडी हवा के कारण यदि होंठ खराब हो रहे हैं तो आप इन होममेड लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

विटामिन-ई और नारियल तेल

home-remedies-to-make-lips-soft-and-beautiful
home-remedies-to-make-lips-soft-and-beautiful

विटामिन-ई कैप्सूल और नारियल तेल से तैयार लिप स्क्रब से आप मुलायम होंठ पा सकते हैं। विटामिन-ई त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है वहीं नारियल तेल एक एंटीऑक्सीडेंट के रुप में कार्य करता है।

सामग्री
विटामिन-ई कैप्सूल – 2
चीनी – 1 चम्मच
नारियल तेल – 1/2 चम्मच
नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट
होंठों को सॉफ्ट और हैल्दी बनाने के लिए एक्सफोलिएट करना भी बहुत ही जरुरी होता है। ऐसे में आप घर में बने लिप स्क्रब के जरिए अपने होंठों की देखभाल कर सकते हैं। इन होममेड स्क्रब का फायदा यह है कि यह आपके होंठों की त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे।

नींबू और ग्लिसरीन

नींबू को एक ब्लीचिंग एजेंट भी कहा जाता है। यह एक बहुत ही अच्छे एक्सफोलिएटर के रुप में कार्य करता है। होंठों की डेड स्किन निकालने में भी यह मदद करता है।

सामग्री
नींबू का रस – 3 चम्मच
ग्लिसरीन – 3 चम्मच
चीनी – 2 चम्मच

कैसे करें तैयार?
. सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस, ग्लिसरीन और चीनी मिला लें।
. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद तैयार मिश्रण से होंठों की मसाज करें।
. आपके होंठ सॉफ्ट और मुलायम होंगे।

कॉफी और शहद

home-remedies-to-make-lips-soft-and-beautiful
home-remedies-to-make-lips-soft-and-beautiful

कॉफी आपकी स्किन को सॉफ्ट करने में मदद करती है। इससे बना स्क्रब आप होंठों पर इस्तेमाल कर सकते है।

सामग्री:
कॉफी पाउडर – 2 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
कैसे करें तैयार?
. सबसे पहले एक बर्तन में कॉफी का पाउडर डालें।
. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। तैयार चीजों को मिश्रण अपने होंठों पर लगाएं।
. नियमित मिश्रण का इस्तेमाल करने से आपके होंठ सॉफ्ट होंगे।

ये भी पढ़ें : सर्व कर्मचारी संघ ने मनाया अपना 37वां स्थापना दिवस

ये भी पढ़ें :एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ होगी कार्यवाही : डीसी

ये भी पढ़ें : 15 तक चल रही राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में लेगें जिला के बच्चे भाग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE