Holi Vastu Tips : होली पर जरूर करें ये वास्‍तु उपाय, रंगों के साथ आपके जीवन में होगी खुशियों की बौछार

0
437
Holi Vastu Tips
Holi Vastu Tips

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 

Holi 2022 Vastu Tips: देशभर में रंगों का त्योहार इस होली पर्व 18 मार्च 2022, शुक्रवार को मनाया जाएगा। होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भारत की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। यदि आप इस होली का पूरा जश्‍न मनाने के साथ-साथ अपने जीवन में सुख-समृद्धि की एंट्री भी चाहते हैं। तो ज्योतिष व वास्तु अनुसार, इस शुभ दिन पर कुछ खास वास्तु उपाय अपनाने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। तो होली के दिन ये आसान उपाय जरूर करें।

Read Also : Bay Leaves-Curd Face Pack For Glowing Skin: सेहत  के साथ- साथ सौंदर्य का भी खजाना है तेजपत्ता,  जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए तेजपत्ता-दही फेसपैक बनाने का तरीका

गणेश जी की पूजा करें (Holi 2022 Vastu Tips in Hindi)

होली के दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा जरूर करें। क्योंकि होली के दिन गणेश जी की पूजा करके उन्‍हें ठंडाई का भोग लगाने से घर-परिवार में खुशियां आती हैं घर के लोगों की किस्‍मत साथ देने लगती है। मान्यता है कि इससे घर-परिवार में खुशियां आती हैं।

राधा-कृष्ण की फोटो जरूर लायें (Holi Special Vastu Tips)

होली के दिन घर में राधा-कृष्‍ण की मूर्ति या फोटोजरूर लायें। होली के पावन दिन पर बेडरूम में राधा-कृष्ण की फोटो लगाएं। इसके बाद उन्हें गुलाल और फूल चढ़ाएं। वास्तु अनुसार, इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार व मिठास बनी रहेगी और यह आपके सूखे पड़े प्रेम जीवन में नई बहार ले आएगा।

नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें (Holi Vastu Tips in Hindi)

पौराणिक कथाओं अनुसार, भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए श्रीहरि ने नृसिंह अवतार लिया था। इसलिए होली के शुभ दिन पर नृसिंह स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। इसके साथ ही होलिका की अग्नि में नारियल चढ़ाएं। इससे कर्ज से मुक्ति पाने में मदद मिलती है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं गोमती चक्र (Vastu Tips)

अपने कारोबार में तरक्की पाने के लिए होली के दिन 21 गोमती चक्र पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके साथ ही होली पर रात्रि के दौरान “ॐ नमो धनदाय स्वाहा” मंत्र का जप करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मनीप्लांट और तुलसी का पौधा ( Tips of Holi)

होली के दिन घर में मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में ग्रहदोष दूर होने के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इन रंगों से खेलें होली (Holi Special Vastu Tips)

लाल, गुलाबी, हरा, नारंगी, पीला जैसे रंग शुभ माने जाते हैं। इन रंगों को पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप इस बार होली इन रंगों के गुलाल से ही खेलें। इसके अलावा काला, भूरा व गहरे रंग नेगेटिविटी फैलाते हैं।

Read Also : पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत की खुशी में प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली ने भिवानी स्टैंड पर कार्यकर्ताओं संग लड्डू बांटे Lovleen Tuteja Lovely Celebrated Joy Of Victory

Read Also : फर्नीचर में लग गया है दीमक, तो मिटाने और दूर करने के लिए अपनाएं 5 घरेलु उपाय, जड़ से खत्म होगी समस्या Home Remedies To Save Furniture  

Connect With Us : TwitterFacebook

 

 

SHARE