Ghee Ke Fayde घी में हैं चमत्कारी गुण,जानिए इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ

0
444
Ghee Ke Fayde

जानिए घी के फ़ायदे

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Ghee Ke Fayde : घी भारतीयों के भोजन का मुख्य हिस्सा है। बहुत कम ही रसोई ऐसी होगी जहां घी न मिले। घी वर्षों से हमारे किचन का अभिन्न हिस्सा रहा है। व्यंजनों के स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज के लिए इसे प्रयोग में लाया जाता रहा है। घी को कई पोषक तत्वों और विटामिन्स का स्रोत माना जाता है जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। घी विटामिन ए, विटामिन-ई और विटामिन-के से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद में घी को कायाकल्प करने वाली सामग्री बताया गया है।

घी के सेवन से कई आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं, इसमें हेल्दी फैट की मात्रा भी पाई जाती है जो इसे सेहत के लिहाज से काफी खास बनाती है। और इसके साथ ही लोग पूरे साल, चाहे सर्दी हो या गर्मी, घी का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन  स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में घी का सेवन करना आपके लिए होगा लाभकारी।

Read Also : Barley Water Benefits जौ का पानी सेहत के लिए है अमृत के सामान,जानिये इसके कुछ फायदे 

पाचन की समस्या के लिए लाभकारी (Desi Ghee Health Benefits)

खाली पेट घी का सेवन पाचन से जुड़े दोषों को दूर करता है। जिन लोगों को अक्सर पाचन तंत्र से संबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं, उनके लिए घी का सेवन सबसे बेहतर घरेलू इलाज हो सकता है। इसमें शक्तिशाली एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण हैं, जो बीमारी से बचने में मदद करता है। घी ब्यूटिरिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है, जो आंतों की दीवारों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

आयुर्वेद के अनुसार घी शरीर के पाचन को बेहतर बनाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को गर्म दूध में एक चम्मच घी और एक चुटकी हल्दी मिलाकर सोने से पहले सेवन करने से लाभ मिल सकता है।

वजन घटाने में है सहायक (Desi Ghee Benefits In Hindi)

Ghee Ke Fayde

घी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। घी को आमतौर पर वजन बढ़ाने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए यह रामबाण हो सकता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी गाय के दूध से बना घी खाने की सलाह देते हैं। घी में मिल्क प्रोटीन की मात्रा होती है, जिसमें अमीनो एसिड, ओमेगा-3 और ओमेगा फैटी एसिड होते हैं जो वेट लॉस करने में मददगार हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक (Health Tips)

Ghee Ke Fayde : घी हमें बीमारियों और संक्रमण से बचाता है। अगर आप भी अक्सर खांसी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं तो घी का सेवन करना आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। हल्के गुनगुने घी की  कुछ बूंदें नाक में डालने से सर्दी, खांसी और बंद नाक की समस्या में लाभ मिल सकता है। यह सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत दिलाने में भी मददगार है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाला घी विटामिन ए और सी का भी बढ़िया स्रोत है।

Read Also : Vastu Tips नोट गिनते समय न करें ये गलतियां,वरना हो सकती है मां लक्ष्मी नाराज़

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE