Barley Water Benefits जौ का पानी सेहत के लिए है अमृत के सामान,जानिये इसके कुछ फायदे 

0
694
Barley Water Benefits

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Barley Water Benefits : नियमित रूप से जौ का पानी पीने से आप तमाम समस्याओं से बचे रहेंगे। आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह की चीज़ें शामिल करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जौ खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं जौ में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, मैगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, सेलेनियम, जिंक,कॉपर, प्रोटीन,अमीनो एसिड,फाइबर और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। ।

नियमित रूप से जौ का पानी आपकी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह आपके शरीर के लिए औषधि के समान कार्य करते हैं। आज हम आपको जौ के पानी के कुछ फायदे बताते है

Read Also : Retirement Planning बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों को लेकर चिंता! बस करना होगा,पीएफ और ग्रेच्यूटी के पैसों का ऐसे इस्तेमाल

जौ का पानी कैसे करें तैयार (Benefits Of Barley Water)

Barley Water Benefits

जौ का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले कुछ मात्रा में जौ लें। इसे अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद इस जौ को चार से पांच घंटे पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद जौ के पानी को तीन-चार कप  पानी में धीमी आंच पर उबाल लें। 20 -25 मिनट उबलने के बाद गैस को बंद कर दें। फिर इस पानी को ठंडा करके रोजाना 2 गिलास इस पानी का सेवन करें। इससे आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रहेंगे।

जौ का पानी पीने के फायदे (Barley Water Benefits In Hindi)

  • यूरीन से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए जौ का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह किडनी से जुड़ी समस्याओं से परेशान रोगियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है।
  • यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो जौ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना जौ के पानी के सेवन से वजन को काफी तेजी से घटाने में मदद मिलती है। जौ का पानी शरीर में जमा चर्बी तेजी से घटाने में आपकी मदद कर सकता है।
  • जौ का पानी ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए जौ बहुत ही असरकारी सिद्ध हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी कंट्रोल में रहती है।जौ के पानी का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ के पानी का सेवन बहुत बहुत ही गुणकारी हो सकता है। रोजाना जौ का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों का शुगर लेवल हाई रहता है उनके लिए जौ के पानी का सेवन काफी असरदार साबित हो सकता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
  • जौ का पानी शरीर में विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने के लिए जौ का पानी काफी असरकारी है। जौ का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जौ का पानी पीने से बीमारियां दूर रहती हैं इसके अलावा स्किन को जवां रखने के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है।

Read Also : Apple iPhone SE 3 Specification एप्पल का आया सबसे सस्ते 5G iPhone SE 3 का ‘फर्स्ट लुक’, फैन्स देखकर बोले ‘Killer look…

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE