Legislative Assembly Deputy Speaker Ranveer Singh Gangwa : स्वतंत्रता दिवस हमारे संकल्पों को दृढ़ करने का अवसर : रणवीर सिंह गंगवा

0
250
Legislative Assembly Deputy Speaker Ranveer Singh Gangwa
Legislative Assembly Deputy Speaker Ranveer Singh Gangwa
Aaj Samaj (आज समाज),Legislative Assembly Deputy Speaker Ranveer Singh Gangwa,पानीपत : स्वतंत्रता दिवस हमे आजादी के बलिदानियों को नमन करने का अवसर देता है। जिनकी वजह से आज देश वासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। साथ ही देश के अमर बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने के संकल्पों को दृढ़ करने का अवसर भी है। ये शब्द विधान सभा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा राजबीर आर्य के सेक्टर 25 स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहे। रणवीर सिंह गंगवा ने कहा की सभी भारतीयों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए। जो जिस भी क्षेत्र से है, उसमे अपना शत प्रतिशत योगदान दे।
  • भारत के आजादी के अमृत काल में मोदी ने देश को बुलंदियों पर पहुंचाया :  रणवीर सिंह गंगवा

प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत काल में देश को नई बुलंदियों तक पहुंचाया

रणवीर गंगवा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत काल में देश को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। आज विश्व भारत का नेतृत्व स्वीकार करने को आतुर है। डा. राजबीर आर्य ने विधान सभा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा की पुष्प गुच्छ देकर, शाल भेंट कर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, भाजपा सदस्यता अभियान के प्रांत प्रमुख गजेंद्र सलूजा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनगस, संजय जैन, विजय गुलाटी, जगदीश चोपड़ा, दलबीर आर्य, शिव कुमार आर्य, राजा राम प्रजापति, संजय आर्य, हनी हिंदू, जनक राज अरोड़ा, वीरभान आर्य, सतीश सैनी, देवेंद्र सैनी, सिद्धार्थ सैनी आदि मौजूद रहे।
SHARE