Legal Information Front Office कानूनी सहायता के लिए फ्रंट ऑफिस स्थापित

0
290

Legal Information Front Office

दूरभाष नंबर 01285-220052 पर भी फोन कर ले सकते हैं कानूनी जानकारी
नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार न्यायिक कॉम्पलेक्स महेंद्रगढ़ में लोगों को कानूनी सहायता देने के लिए फ्रंट ऑफिस स्थापित किया गया है। इसमें कोई भी नागरिक कानूनी सलाह व सहायता ले सकता है।

Legal Information Front Office

उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के चेयरमैन जज मुनीश नागर ने बताया कि न्यायिक कॉम्पलेक्स महेंद्रगढ़ में कानूनी सहायता के लिए फ्रंट ऑफिस स्थापित किया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति सुबह 9.30 से सांय 5 बजे तक निशुल्क कानूनी जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में फ्रंट ऑफिस में अधिवक्ता सुबेसिंह व कानूनी स्वयंसेवक विजय सिंह लोगों को कानूनी जानकारी देंगे।

Legal Information Front Office

इसी प्रकार मई माह में अधिवक्ता शशि बाला व कानूनी स्वयंसेवक विजय सिंह तथा जून माह में अधिवक्ता सूर्यकांत व कानूनी स्वयंसेवक विजय सिंह फ्रंट ऑफिस में लोगों को कानूनी जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया कि उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01285-220052 पर भी आमजन फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।

Legal Information Front Office

Read Also : Abhishek Chatterjee Dies बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 साल की उम्र में निधन

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE