झज्जर : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा डेढ़ महिने तक चलाया जाएगा कानूनी जागरूकता अभियान :अंकिता

0
417

धीरज चाहार, झज्जर :
जिला विधिक  सेवाएं प्राधिकरण द्वारा डेढ महीने तक कानूनी जागरूकता अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण झज्जर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डेढ महीने तक चलने वाले इस अभियान में गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त और सक्ष्म कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस विषय मे जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अकिंता शर्मा ने बताया की यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में भारत के मुख्य न्याधिक न्यायमुर्ति एन वी रम्ना व न्यायमूर्ति यू यू ललित के निर्दंशा अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के 25 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर से 14 नवम्बर तक चलाया जाएगा। इस श्रृंखला में दो अक्तबूर को प्रभात फेरी का आयोजन झज्जर जिला में किया जाएगा। जिला जेल में झज्जर में जागरूकता शिविर के साथ-साथ पौधा रोपण एंव नुक्कड नाटक का आयोजन किया जाएगा। शहर में स्वछता अभियान चलाया जाएगा। गॉव गूढ़ा, धौड,तामसपुरा , आसन्डा, अखैरी मन्दपूर, में जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जाएगा। इस श्रृंखला में लेबर चौक व पीर बाबा मजार श्रमिक वर्ग के लिए भी जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंधं में झज्जर जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अकिंता शर्मा ने बताया की पंजाब एंव हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश एंव हरियाणा राज्य विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण के कायार्कारी अध्यक्ष श्री राजन गुप्ता के निदेर्शा अनुसार व जिला विधिक विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से जिला वासियो को कानूनी अधिकारो के प्रति जागरूक करने व आउटरीच कार्यक्रमो को चलाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे। उन्होने बताया की उपरोक्त अभियान के उदेश्य की पूर्ति के लिए जिला झज्जर के गा्रमाीण और दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके लिए बनाये गये सभी विधानो और लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

SHARE