पुरानी पैंशन की मांग कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस का प्रयोग निंदनीय : सुखवीर मालिक

0
135
Lathicharge on employees demanding old pension
Lathicharge on employees demanding old pension

अनुरेखा लांबरा, पानीपत:
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुखबीर मलिक ने पुरानी पैंशन बहाली की मांग पर चंडीगढ़ पहुंचे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस व पानी की बौछारें प्रयोग करके उन्हें अमानवीय यातनाएं देने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जिस तरह के हथकंडे लोकतांत्रिक आवाज को कुचलने लिए अपना रही है, उससे लगने लगा कहा कि भाजपा सरकारें कर्मचारियों है कि अब भाजपा सरकारों के जाने के दिन नजदीक आ गये हैं।

भाजपा सरकारें कर्मचारियों की जरूरत को नहीं समझ रही

सुखबीर मलिक ने कर्मचारी वर्ग दबाने के लिए की गई सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना हर वर्ग का अधिकार है। कर्मचारी भीख नहीं व्यर्थ नहीं जाएंगे और चंडीगढ़ में हुई बल्कि पुरानी पैंशन के रूप में अपना रविवार की घटना भाजपा सरकार अधिकार मांग रहे हैं, जो सरकार के लिए देना असंभव भी नहीं है। पंजाब नेतृत्व वाली सरकारों को पुरानी सहित कई राज्य सरकारें जब पुरानी पैंशन बहाल कर चुकी है तो भाजपा पैंशन देने में क्या ऐतराज है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें कर्मचारियों की जरूरत व समय की नजाकत को नहीं समझ रही बल्कि वे पुरानी पेंशन को केवल इसलिए लागू नहीं करना चाहती क्योंकि ये पैंशन भाजपा की ही बंद की हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का संघर्ष व उन पर सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार को चलता करने में अहम भूमिका निभाएगी।

पैंशन बंद करने लिए कांग्रेस भी भाजपा जितनी ही जिम्मेवार

सुखबीर मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से कर्मचारी वर्ग के साथ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पहली कलम से पुरानी पैंशन बहाल करके कर्मचारियों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को सरकार ने कर्मचारियों की बात सुनने की बजाय उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग को पुरानी पैंशन का लाभ केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही दे सकती है क्योंकि इस मसले पर भाजपा व कांग्रेस की नीति एक जैसी है। भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने पुरानी पैंशन बंद करने की योजना बनाई थी और बाद में केन्द्र व हरियाणा में बनी कांग्रेस सरकार ने इसे लागू किया था। अब कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए पुरानी पैंशन लागू करने की बात कर रही है जबकि पैंशन बंद करने लिए कांग्रेस भी भाजपा जितनी ही जिम्मेवार है। ऐसे में कर्मचारी वर्ग व आम जनता को कांग्रेस व भाजपा जैसी पार्टियों से सावधान रहना चाहिए ।

यह भी पढ़ें –भ्रष्ट अधिकारियों का भ्रष्टाचार का भूत उतारने के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

यह भी पढ़ें – धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

यह भी पढ़ें –  एसबी कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जायेंगी आकर्षक प्रस्तुतियां

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE