Kurukshetra News : जब नारी स्वयं को परिवर्तित करती है तो पूरा विश्व अपने आप हो जाता है परिवर्तित : बीके सुनीता दीदी

0
117
जब नारी स्वयं को परिवर्तित करती है तो पूरा विश्व अपने आप हो जाता है परिवर्तित : बीके सुनीता दीदी
जब नारी स्वयं को परिवर्तित करती है तो पूरा विश्व अपने आप हो जाता है परिवर्तित : बीके सुनीता दीदी

(Kurukshetra News) लाड़वा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुखधाम लाड़वा द्वारा अनाज मंड़ी धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारी मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी , लाड़वा नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना, पानीपत से पधारी मुख्य वक्ता बी के सुनीता दीदी, इस अवसर पर मुख्यातिथी के रूप मे पहुंची सुमन सैनी ने अपने संबोधन मे मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की नींव होती है और उनके नैतिक मूल्य समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाते है।

महिलाएं होती है समाज की नींव, उनके नैतिक मूल्य समाज को सशक्त एवं समृद्ध है बनाते : सुमन सैनी

वे बच्चों को संस्कार, ईमानदारी और सदभावना की शिक्षा देकर एक आदर्श नागरिक तैयार करती है। महिलाओं की शिक्षा व जागरूकता से समाज मे समानता, न्याय और नैतिकता को बढ़ावा मिलता है। जब नारी स्वयं को परिवर्तित करती है तो पूरा विश्व अपने आप परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां सत्यता और पवित्रता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार ,ईमानदारी और सद्भावना की सीख देकर महिलाएं आदर्श नागरिक तैयार करती है। उन्होंने कहा कि मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान होता है। कार्यक्रम के अन्त मे राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने मुख्यातिथी को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना, उर्मिल अग्रवाल, अंजु, पूनम सैनी, मोनिका बंसल, अंजलि, सुमन, रूकमण,विजय, सुमन, रीना,अनिल अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Moto G35 5G कैसे है नार्मल यूजर के लिए बेहतरीन विकल्प और बजट

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : मोबाइल फोन की छीना-छपटी करने वाले दो आरोपियो को किया गिरफ्तार