1 अक्टूबर को करनाल पहुँचेगी कुमारी शैलजा

0
358
Kumari Selja will reach Karnal on October 1

इशिका ठाकुर, करनाल:

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने एक अक्टूबर को करनाल पहुंचेंगी कुमारी शैलजा असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी ने दी जानकारी।

आज करनाल के एक निजी होटल में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में असन्ध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि आगामी 1 अक्टूबर को करनाल की जाट सभा धर्मशाला में एक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता तथा पूर्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा शिरकत करेंगी।

कुमारी शैलजा करनाल में शिरकत करेंगी

विधायक शमशेर सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी जोश है उन्होंने कहा कि करनाल जिले के भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा को हरियाणा में सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने हिसार जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ इसकी शुरुआत कर दी है और दूसरा कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 1 अक्टूबर को करनाल में किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिले भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है।

असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदेश भर में अपने अपने क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं ताकि भारत जोड़ा यात्रा के स्वागत में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए।

इस अवसर पर ये लोग मौजूद रहेंगे

इस अवसर पर पूर्व विधायक रिसाल सिंह, ललित बुटाना, राजेंद्र बाला, सुरेश यूनीश पुर, कंवर जीत सिंह बिर्क, इन्द्र जीत गुराया, प्रमोद शर्मा, भूपेंद्र लाठर, मुनीश परवेज राणा, जोगेंदर् नली, ओम प्रकाश सलूजा, अरुण पंजाबी, जीत राम कश्यप, राजवीर चौहान, बृज मोहन कांबोज, सुनेहरा वाल्मीकि, अमृत लाल एडवोकेट, एडवोकेट सुनील बस्ताडा, साहिल शर्मा, राज किरण सहगल, सुभा सिंह, पाला राम मंजुरा, दया प्रकाश, रोहित जोशी ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करनाल मे एक फरबरी को आयोजित कार्य क्रम मे कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम किशन मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हजारो कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य क्रम मे पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे केवल श्रीमती सोनिया गांधी ही सबकी नेता है।

ये भी पढ़ें : मंडी और खेत दोनों जगह बर्बाद हो रही है किसान की फसल : हुड्डा

ये भी पढ़ें : साइबर ठगों की नजर आपके बैंक खातों पर , जागरुक रहकर करें बचाव: डीसी

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE