Kolkata Police pulled Sikh youth’s turban during BJP rally, police denied allegations: भाजपा की रैली के दौरान कोलकाता पुलिस ने खीचीं सिख युवक की पगड़ी, पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

0
236

नई दिल्ली। कोलकाता में भाजपा ने सचिवालय तक प्रदर्शन किया था। इस मार्च के दौरान कोलकाता पुलिस नेभाजपा प्रदर्शन मार्चमें शामिल सिख युवक की पगड़ी खींचकर नीचे गिराए जाने की घटना की बात कही जा रही है हालांकि पुलिस की ओर से इस घटना के बारे में इनकार किया है। इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस की चौतरफा आलोचना हो रही है। कोलकाता पुलिस ने कहा कि उनकी ऐसी मंशा नहीं है कि वे किसी को ठेस पहुंचाएं। इस घटना के विरोध में कई सिख समुदायों ने प्रदर्शन किया। रैली करने वालों ने शुक्रवार की रात बंगाल में नारे लगाकर 8 अक्टूबर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सफाई मांगी। बता दें कि इस घटना में 43 वर्षीय सिख बलविंदर सिंह के पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई थी। भाजपा की युवा मोर्चा रैली सचिवालय तक गईथी। इस रैली के दौरान ही यह लोडेड पिस्टल बरामद हुई थी। एसप्लांदे क्रासिंग के नजदीक सेंट्रल एवेन्यू में रैली कर नारे लगाने वालों ने कहा- “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्यों आपके पुलिस ने सिख की पगड़ी खींची। आपको स्पष्टीकरण देना चाहिए या कुर्सी छोड़ देना चाहिए।”

SHARE