पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में तेज हवाएं, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश से और बिगड़ेगा मौसम

0
302
Weather Today

आज समाज डिजिटल, Weather Today : एक तरफ हिमाचल के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तरी भारत के मैदानी भागों में चल रहीं ठंडी तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास करवा दिया है। पश्चिम की तरफ से चल रहीं ठंडी हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 14 फरवरी (आज का मौसम) रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है। कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15-17 फरवरी की रात से हल्की बारिश या गरज के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा, 13-16 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। 13-14 फरवरी को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

20 से 30 कमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं (आगे कैसा रहेगा मौसम)

मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट ने कहा, ‘अगले 24 घंटों के दौरान, 12 से 15 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान से लेकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद है।’

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और असम और सिक्किम के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन और रात का तापमान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और धीरे-धीरे देश के पूर्वी हिस्सों में भी गिर सकता है। (weather imd alert)

मौसम में फिर आई ठंडक (Weather Today)

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इन क्षेत्रों में आसमान साफ है और धूप खिली हुई है लेकिन ठंडी तेज हवाओं के चलते अच्छी खासी ठंड का असर देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रहे हिमपात के चलते मैदानों में ठंड हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हिमपात जारी रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : 80 हजार के जूते, डेढ़ करोड़ की चैन पहनते हैं एमसी स्टैन, फैन फालोइंग लाखों में, काफी रोमांचक रहा बिग बॉस 16 का ग्रेंड फिनाले

ये भी पढ़ें : लाखों दर्शकों का इंतजार खत्म, आज फाइनल होगा Bigg Boss 16  का विनर, जानिए कौन पहुंचा टॉप 5 में, किसके चांस है सबसे ज्यादा

ये भी पढ़ें : Aero India 2023 : यह एक शो नहीं, बल्कि भारत की ताकत : पीएम मोदी

ये भी पढ़ें : Upcoming Phones In February 2023 : फरवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट से लेकर मुख्य फीचर

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर भेज सकेंगे HD फोटोज, आ रहा ये शानदार फीचर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE