Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers किसान मोर्चा ने किया आंगनबाड़ी आंदोलन का समर्थन

0
445
Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers

Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers

संजीव कौशिक, रोहतक:
आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) और संयुक्त किसान मोर्चा ने 86 दिनों से चले आ रहे आंगनबाड़ी आंदोलन का समर्थन किया। अंधी, बहरी व गूंगी हरियाणा सरकार के खिलाफ नेताजी सुभाष प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार को बताया नकारा Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers

आंगनबाड़ी बहनों की आवाज न सुनने व उनकी मांगों को न मानने के खिलाफ शहर में जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन – एआईकेकेएमएस के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने किया।

उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित का चाहे कोई भी मुद्दा हो, खट्टर सरकार निकम्मी व नाकारा साबित हुई है। आंगनबाड़ी कर्मियों की कोई नई मांग नहीं है। मुख्यमंत्री खट्टर स्वयं अपने द्वारा मानी गई मांगों व 2018 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई घोषणा को लागू  नहीं कर रहे। इससे बड़ी वादाखिलाफी और धोखाधड़ी और क्या हो सकती है।

शोषण में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ा: अनूप Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers

आंगनबाड़ी कर्मियों का शोषण करने में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। किसान नेता ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों ने आज तक जो कुछ भी मांग हासिल किया है, वह अपने आंदोलन के दम पर मनवाया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भी आप जितेंगी। आप के हौसले की परीक्षा ली जा रही है। डरी हुई सरकार आपको डराना चाह रही है। लेकिन आखिर आंगनबाड़ी कर्मियों के हौसले के सामने सरकार को घुटने टेकने पड़ेंगे। हमारा किसान संगठन- एआईकेकेएमएस आपके साथ है। हम हर जिला में आप के समर्थन में जुलूस निकालकर सरकार को घेरेंगे। गांव गांव में खट्टर सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

तीन मार्च की पंचकूला रैली का समर्थन Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers

3 मार्च की पंचकूला रैली का हम पुरजोर समर्थन करते हैं। चंडीगढ़ में भी किसान संगठन आपके साथ शामिल होगा। उसे सफल बनाने में आप कि हम हर मदद करेंगे। आप के आंदोलन में हर कदम हम आपके साथ खड़े हैं। आॅल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल, सोनीपत से ईश्वर सिंह दहिया, भिवानी से रोहतास सैनी, मास्टर बस्तीराम, रेवाड़ी से राम कुमार, सोनीपत से हंसराज राणा, रोहतक से धनराज आदि ने भी संबोधित किया। भारी संख्या में किसान शामिल हुए।

Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers

Read Also : फिल्म आदिपुरुष को लेकर फैंस को लगा झटका Releasing Date Film Adipurush

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE