Kisan Andolan चढ़ूनी ने किसान नेतृत्व पर उठाए सवाल कहा टूट रहा किसान आंदोलन

0
365
Kisan Andolan

आज समाज, डिजिटल :

Kisan Andolan : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को 25 नवंबर को अंबाला से प्रस्तावित किसान यात्रा रद्द करनी पड़ी। उनका कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ नेता उनकी अनदेखी कर रहे हैं। किसान आंदोलन अब टूटने लगा है।

उन्होंने किसान आंदोलन के नेतृत्व पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भी इसका एक बडा कारण हो सकता हैं। दो दिन पहले भी राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी करनाल में थे। हालांकि दोनों एक साथ नजर नहीं आए।

किसी भी कीमत पर आंदोलन विभाजित नहीं होगा (Kisan Andolan)

भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ नेता उन्हें पसंद नही करते। मोर्चा में आपसी फूट की बात को मना करते हुए कहा कि सभी एकजुट हैं और किसी भी कीमत पर कृषि कानून विरोधी आंदोलन को विभाजित नहीं होने दिया जाएगा। भले ही इसके लिए उन्हें कोई भी कुबार्नी देनी पड़े।

यह हो सकती है वजह (Kisan Andolan)

पैदल यात्रा 25 नवंबर को प्रस्तावित थी। चढ़ूनी ने बताया कि कुछ लोगों ने 24 नवंबर को भी यात्रा रख दी है। यात्रा अंबाला से शुरू होकर टिकरी बार्डर तक जानी थी। चढ़ूनी ने कहा कि आठ माह पूर्व बनी संयुक्त किसान मोर्चा की हरियाणा कमेटी में मुझे अध्यक्ष बनाया गया था। अब एक और नकली कमेटी बना दी गई ताकि हरियाणा के लोगों में फूट डाली जा सके। हालांकि, इस कमेटी की बैठक में भी 24 नवंबर की किसी यात्रा का प्रस्ताव पारित नहीं हुआ।

आंदोलन को एक साल पूरे होने वाला हैं (Kisan Andolan )

आंदोलन को एक साल पूरे हो रहे हैं। इसके बावजूद आंदोलन को लेकर कोई निष्घ्कर्ष नहीं निकल रहा है। आंदोलन की शुरूआत से ही विवाद छिड़ते रहे हैं। किसान राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी और योगेंद्र यादव के मतभेद खुलकर सामने आए। चढ़ूनी ने योगेंद्र यादव को बर्खास्त करने की मांग उठाई थी।

करनाल में दिखे अलग अलग (Kisan Andolan)

15 नवंबर को एक बार फिर किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी करनाल में थे। राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत भी की। लेकिन उनके साथ गुरनाम सिंह चढ़ूनी नजर नहीं आए। चढ़ूनी के आह्वान के बावजूद भी किसान महापंचायत में नहीं पहुंचे थे टिकैत ।

योगेंद्र यादव से बढ़ी दुरियां (Kisan Andolan)

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा में हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसान महांपचायत का आह्वान किया था। इसमें राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव को नहीं आना था। कुछ समय बाद दोनों वहां पहुंच गए थे।

(Kisan Andolan)

Also Read : Rezangla Shaurya Diwas रेजांगला शौर्य दिवस समारोह मनाया

Connect Us : Twitter

SHARE