Kisan Adhikar Yatra : पानीपत जिले के गांवों में 20 जुलाई से किसान अधिकार यात्रा निकाली जाएगी : कोहाड़

0
186
Kisan Adhikar Yatra
Kisan Adhikar Yatra
Aaj Samaj (आज समाज), Kisan Adhikar Yatra, पानीपत : भारतीय किसान नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा है कि सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पानीपत जिले के गांवों में 20 जुलाई से किसान अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों पर चर्चा को ले कर अभिमन्यु कोहाड़ रविवार को इसराना के छोटू राम किसान भवन में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र जागलान ने की। बैठक में 20 जुलाई से शुरू होने वाली किसान अधिकार यात्रा पर किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई।

किसान अधिकार यात्रा 20 जुलाई से

बैठक में अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि वर्तमान में किसानों की समस्याओं पर किसानों को जागरूक करने के लिए किसान अधिकार यात्रा 20 जुलाई से पानीपत जिले से शुरू होकर सैकड़ों गांव में किसानों के बीच जा कर किसानों को एमएसपी गारंटी कानून, भूमि अधिग्रहण कानून 2021, किसानों की बिजली से संबंधित समस्या का समाधान, देह शामलात व मुस्तर्का मालकान का मुददा, फसल बीमा कंपनी की लूट से किसानो को बचाने के मुददे पर जागरूक किया जाएगा। किसानो से मिलने के बाद पानीपत व सोनीपत के किसानो की एक बड़ी सांझी पंचायत गोहाना में रखी जाएगी। बैठक में देवेंद्र जागलान, मनोज नौल्था, शमशेर डिडवाडी, कृष्ण नौल्था, अजय कोहाड़, हरदीप पोगाट, अशोक पहलवान, राजेन्द्र अहलावत, दिलबाग बिंझौल, रणबीर सिंह, महेंद्र जागलान, हरिचंद कारद, अमीर सिंह कुंडू, जितेंद्र जागलान व राजरूप फौजी मौजूद रहे।

 

SHARE