तीरंदाजी में रिद्धि फोर ने की गोल्ड पर सिद्धि

0
213
Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games

इशिका ठाकुर,करनाल:

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की तीरंदाज, रिद्धि ने किया कमाल, सोने पर लगाया निशाना, पदक माता पिता को समर्पित किया।

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि फोर के बारे में जैसा सोचा था, उन्होंने उसे सच कर दिखाया है। हरियाणा के लिए करनाल की बेटी रिद्धि ने रिकर्व राउंड मुकाबले में गोल्ड जीता है। पंचकूला में गोवा के साथ पहले मुकाबले में इस होनहार खिलाड़ी ने 6-0 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला मध्यप्रदेश के साथ हुआ जिसमें 6-0 से जीत दर्ज कर बेहतर प्रदर्शन किया ।

जबलपुर में भी रिद्धि ने किया गोल्ड मेडल हासिल

तीसरे मुकाबले में झारखंड को 6-0 से मात दी और चौथा मुकाबला हरियाणा के साथ हुआ जिसमें 6-4 से बढ़त बनाकर सोना हासिल किया।तीसरा मुकाबला गुवाहाटी चौथा मुकाबला पंचकूला में और अब पांचवां मुकाबला मध्यप्रदेश के जबलपुर में संपन्न हुआ जहां पर भी रिद्धि ने गोल्ड मेडल हासिल है।

प्रदेश का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया

Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games

रिद्धि की जीत पर करनाल के खेल प्रेमियों सहित विजेता खिलाड़ी के माता पिता ने खुशी व्यक्त की।करनाल में पत्रकारों के साथ बातचीत में पिता मनोज ने कहा कि रिद्धि का खेलो इंडिया मुकाबलों में गोल्ड जीतना तय था। मनोज ने कहा कि रिद्धि ने जो काम किया है उस पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। रिद्धि ने अपने जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। हम चाहते हैं कि वह इसी तरह से मेहनत करती रहे और देश का नाम दुनिया में रोशन करती रहे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही साधना और ध्यान का खेल है। उन्होंने कहा कि जो गेम खेलता है वह बच्चा पढ़ाई में भी अव्वल रहता है। रिद्धि पढ़ाई और और खेल दोनों में अव्वल है। मनोज फोर ने कहा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण के साथ प्रशासन दोनों का पूरा सहयोग मिला है। उन्हें जिस भी चीज की जरूरत महसूस हुई उन्हें मिली है।

अब तक 10 अंतर्राष्ट्रीय मेडल किए हासिल

Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने अब तक 10 अंतर्राष्ट्रीय मेडल हासिल किए हैं और लगातार दो बार चैंपियन बनी है। उसने 57 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप के लिए इससे बड़ी और खुशी कोई नहीं होती कि उसे उनके बच्चे के नाम से जाना जाए। दूसरे खिलाड़ियों संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे मेहनत करें और लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते रहें सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेटा हो या बेटी दोनों ही सभी क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं अगर उन्हें अवसर दिया जाए और उनका सहयोग किया जाए।

रिद्धि ने जीते स्वर्ण को अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि ‘मैं अपनी सफलता का श्रेय पिता को देती हूं’। उन्होंने बताया कि जब वह तीरंदाजी से जुड़ गईं तो उनके पिता खेल को घर ले आए। घर की छत पर ही सुविधाएं स्थापित मुहैया करवाईं। उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं के अनुसार, धनुष और तीर लाकर दिए। पिता मनोज कुमार को तीरंदाजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन वे इसमें रुचि रखते थे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की, क्योंकि करनाल और उसके आसपास कोई कोच नहीं था।

गौरतलब है कि बीते नवंबर में बंगलादेश के ढाका में 22वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप के दौरान तीरंदाज रिद्धि ने रजत पदक जीता था। वर्ष-2018-19 में फिलीपींस एशिया कप में दो ब्रांज, ताईवान में सिल्वर व ब्रांज और बंगलादेश में सिल्वर मेडल जीत चुकी तीरंदाज रिद्धि ने 2012 में शुरुआती ट्रेनिंग के बाद 2014 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अंडर-14 मुकाबलों में गोल्ड मेडल हासिल क चुकी है।

हवा का रुख भांप कर अचूक निशाना साधने वाली तीरंदाज रिद्धि फोर के अलावा खेलो इंडिया में करनाल से 16 खिलाड़ी वालीबाल, बाक्सिंग, फुटबाल, कुश्ती के लिए चयनित किए गए थे।

ये भी पढ़ें :स्टूडेंट्स लीगल लिटरेसी मिशन

ये भी पढ़ें : किन्नरों की मनमानी राशि लेने से परेशान लोगों ने व्यापार मंडल में दी शिकायत

ये भी पढ़ें : खेतीहर मजदूरों को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE