हॉकी की दुनिया में शाहबाद की बेटियों का हमेशा रहा दबदबा

0
244
Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games

इशिका ठाकुर, Shahabad News: चेयरमैन रामकरण काला व विधायक सुभाष सुधा ने पुरुष हॉकी के अंतिम लीग मैच का किया शुभारंभ, 8 राज्यों के 150 खिलाडिय़ों ने दिया अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन, सरकार ने खिलाडिय़ों को दी उच्चस्तरीय सुविधाएं।

ये भी पढ़ें : पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने महेंद्रगढ़ थाना में सुनी लोगों की शिकायतें

हॉकी स्टेडियम युवा खिलाडिय़ों से खचाखच भरा रहा

Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के पुरुष हॉकी अंतिम लीग मैच को देखने के लिए हरियाणा शुगर फैड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार शाहबाद हॉकी स्टेडियम में पहुंचे। यह अंतिम लीग मैच उडीसा और मणिपुर के बीच खेला गया। इस अंतिम मैच को देखने के लिए शाहबाद हॉकी स्टेडियम युवा खिलाडिय़ों से खचाखच भरा रहा है और सभी युवा खिलाडिय़ों ने इस मैच का पूरा आनंद लिया। इस दौरान चेयरमैन रामकरण काला, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार ने खिलाडि़य़ों से परिचय कर विधिवत रुप से इस मैच का शुभारंभ करवाया।

सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से

शुगर फैड के चेयरमैन रामकरण काला ने कहा कि हॉकी की दुनिया में शाहबाद की बेटियों का हमेशा दबदबा रहा है। इन बेटियों ने देश के लिए खेलते हुए कई मैडल जीतने का काम किया है। इन बेटियों से प्रेरित होकर अब शाहबाद ही नहीं पूरे प्रदेश में बेटियां हॉकी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस समय देश की भारतीय महिलाओं की टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से ही है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए ही हरियाणा प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी करने का एक सुनहरी अवसर मिला है। इस प्रदेश के खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक टोक्यो में सबसे ज्यादा मैडल जीतकर पूरे विश्व में हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया और यह सौभाग्य की बात है कि इस बार टोक्यो ओलम्पिक में शाहबाद की बेटी रानी रामपाल भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रही। इसके अलावा शाहबाद की ही नवजोत कौर, नवनीत कौर भी भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही।

8500 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे भाग

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की इन खेल उपलब्धियों को देखते हुए ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने का अवसर दिया गया। प्रदेश में 4 जून से 13 जून तक चलने वाली गेम्स में 8500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे है और 25 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों को जहन में रखते हुए पंचकूला, अंबाला और शाहबाद में खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है। इन खेलों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और युवा खिलाड़ी मैदान तक पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार ने नई खेल नीति तैयार की, इस खेल नीति के तहत सरकारी नौकरियों में खेल कोटा तय किया गया और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड़ रुपए, द्वितीय स्थान पर आने पर 4 करोड़ व तृतीय स्थान पर 2.5 करोड़ रुपए का पुरस्कार तय किया गया है।

इसके अलावा अर्जुन और भीम अवार्डी की पेंशन में इजाफा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना। इस नीति के कारण खेलों इंडिया यूथ गेम्स में भी हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, जिसके कारण आज हरियाणा मेडल तालिका में भी नंबर 1 स्थान पर चल रहा है। कुरुक्षेत्र से भी सुरेंद्र कुमार पालड़ कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य है।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE