West Bengal: चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी : ज्ञानेश कुमार

0
210
West Bengal
West Bengal: चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी : ज्ञानेश कुमार

West Bengal, (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले मालदा विरोध प्रदर्शन व अन्य हाल ही की घटनाओं के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ मिलकर, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।

भारतीय निर्वाचन आयोग का इस बात पर जोर 

चुनाव अयोग के निर्देश संभागीय आयुक्तों, एडीजीपी,आईजी जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक पर भी लागू होते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से भय, हिंसा, धमकी, प्रलोभन, बूथ कैप्चरिंग, बूथ जैमिंग और मतदान में किसी भी तरह की बाधा से मुक्त होनी चाहिए।

मालदा में बंधक बना लिए थे 7 अधिकारी

गौरतलब है कि मालदा जिले में ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने एक अप्रैल को तीन महिला अधिकारियों सहित सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया था। इस घटना का संबंध वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने से जोड़ा जा रहा है। बता देंकि बंगाल में एसआईआर की घोषणा के बाद से ही राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस प्रक्रिया का कड़ा विरोध कर रही हैं और ईसीआई पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगा रही हैं।

सीईसी ज्ञानेश ने एनआईए को सौंपी जांच

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को मालदा जिले से जुड़े मामले की जांच राष्टÑीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, ज्ञानेश कुमार ने जांच एनआईए को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद एनआईए की टीम शुक्रवार को बंगाल पहुंची। ईसीआई ने 2 अप्रैल को जारी एक पत्र में शीर्ष अदालत के आदेश का हवाला देते हुए एनआईए को बुधवार को हुई घटना की जाँच करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : Malda Violence: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मालदा घेराव, आगजनी केस में शुरू की जांच

  • TAGS
  • [post_tags]