West Bengal: भड़काऊ भाषण के आरोप में ममता के भतीजे अभिषेक के खिलाफ FIR

0
161
West Bengal
West Bengal: भड़काऊ भाषण के आरोप में ममता के भतीजे अभिषेक पर एफआईआर
  • अमित शाह को धमकी देने के आरोप

West Bengal, (आज समाज), कोलकाता: तणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और टीएमसी प्रमुख तथा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके ऊपर पिछले महीने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

5 धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज

डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक ये आरोप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार की शिकायत पर टीएमसी सांसद के खिलाफ 5 धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।इनमें कई धाराएं गैर-जमानती हैं, जो दंगों के लिए उकसाने, कई समूहों के बीच नफरत फैलाने व गंभीर धमकी देने से जुड़ी हैं। राजीव सरकार का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई जगह भड़काऊ व आपत्तिजनक भाषण दिए थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी थी।

बागूइहाटी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी शिकायत 

बता दें कि राजीव सरकार ने चुनावी नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद 5 मई को बागूइहाटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। सरकार का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने 27 अप्रैल से तीन मई के बीच आयोजित कई चुनावी सभाओं में भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। शिकायत में अभिषेक के विवादित बयानों के लिंक और वीडियो भी प्रमाण के रूप में सौंपे गए हैं। आरोप है कि ऐसे भाषणों से आपसी दुश्मनी बढ़ी और सार्वजनिक शांति भंग हुई।

प्राथमिकी में बताया है, अमित शाह को भी धमकियां दी 

शिकायत में अभिषेक के विवादित बयानों के लिंक और वीडियो भी प्रमाण के रूप में सौंपे गए हैं। आरोप है कि ऐसे भाषणों से आपसी दुश्मनी बढ़ी और सार्वजनिक शांति भंग हुई। प्राथमिकी में बताया गया है कि अमित शाह को भी धमकियां दी गईं। अभिषेक के भाषणों में कथित तौर पर ऐसे भड़काऊ व धमकी वाले बयान थे, जिनसे सार्वजनिक अव्यवस्था फैल सकती थी। पुलिस ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में विपक्ष के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आक्रामक भाषा यूज की।

ये भी पढ़ें : Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को ‘सुप्रीम’ झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार

  • TAGS
  • [post_tags]