West Asia Crisis, (आज समाज), नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर भारत की प्रतिक्रिया को ‘जिम्मेदार कूटनीति’बताया है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, संयम का मतलब आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि संयम शक्ति है जो दिखाती है कि हम जानते हैं कि हमारे हित में क्या हैं और हम सबसे पहले अपने हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे।। कांग्रेस नेता ने ईरान, इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका से जुड़े संघर्ष का जिÞक्र करते हुए कहा कि भारत को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद, एक सतर्क कूटनीतिक रुख बनाए रखते हुए, पहले ही संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, निंदा और संवेदना में फर्क होता है। संवेदना सहानुभूति की अभिव्यक्ति है।
ऊर्जा आपूर्ति में रुकावटों की चेतावनी दी
कांग्रेस नेता ने संघर्ष के व्यापक वैश्विक प्रभाव पर जोर देते हुए गंभीर आर्थिक व्यवधानों, विशेष रूप से ऊर्जा आपूर्ति में रुकावटों की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, तेल और गैस की इतनी ज्यादा आपूर्ति प्रभावित हुई है कि हम इसे अब प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, सिवाय बहुत छोटी-छोटी खेपों के। पूरे भारत में एलपीजी की कमी और रोजमर्रा के जीवन में व्यवधान आ रहे हैं।
व्यापक मुद्रास्फीति की संभावना
शशि थरूर ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें — संघर्ष की शुरूआत में लगभग $64 प्रति बैरल से बढ़कर $100 और $120 के बीच तक पहुंचना — व्यापक मुद्रास्फीति को जन्म दे सकती हैं। उन्होंने कहा, हम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की एक बहुत ही गंभीर स्थिति देख रहे हैं, जिसका बदले में हर चीज पर सीधा असर पड़ता है। चल रहे सैन्य अभियान में एक स्पष्ट अंतिम लक्ष्य की मांग करते हुए, थरूर ने संघर्ष की रणनीतिक दिशा पर सवाल उठाया।
रचनात्मक कूटनीतिक भूमिका निभाने का आग्रह
कांग्रेस नेता ने भारत जैसे देशों से तनाव कम करने के प्रयासों में रचनात्मक कूटनीतिक भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम जैसे कई देशों को जो करना चाहिए वह यह है कि वे वास्तव में शांति का आह्वान करने की पहल करें और दोनों पक्षों को पीछे हटने का एक रास्ता दिखाएं। थरूर ने बढ़ती शत्रुता के बीच अंतरराष्ट्रीय कानून और संस्थानों के कमजोर होने पर भी चिंता व्यक्त की।
ये भी पढ़ें :Iran Breaking: 3 लोगों को फांसी, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों की हत्या का था दोष


