Weather: हरियाणा-पंजाब सहित उत्तर भारत में कई क्षेत्रों के लिए कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

0
223
Weather
Weather: हरियाणा-पंजाब सहित उत्तर भारत में कई क्षेत्रों के लिए कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

IMD Weather Alert, (आज समाज),  नई दिल्ली: उत्तर भारत सहित देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों कोहरा और कड़ाके ठंड पड़ रही है और फिलहाल उत्तर भारत में ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा और पंजाब के साथ ही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व कुछ अन्य राज्यों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा : कोल्ड-डे की स्थिति का अनुमान 

हरियाणा में नए साल के दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड रही और राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के 10 से अधिक जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। पंजाब और चंडीगढ़ में भी इन दिनों इस धुंध के साथ शीत लहर के हालात बने हुए हैं।

 पंजाब : रातें और ज्यादा ठंडी होंगी

आईएमडी के अनुसार राज्य में अब रातें और ज्यादा ठंडी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए धुंध और शीत लहर का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब के लिए इसके बाद येलो अलर्ट जारी है। राज्य में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे है। हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को भी बर्फबारी जारी रही। कई जगह पारा माइनस में चला गया है। प्रदेश मौसम विभाग ने राज्य के लिए शीतलहर की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि 32 साल बाद दिसंबर में राज्य में सबसे कम बारिश हुई है।

MP : शहडोल का कल्याणपुर व पचमढ़ी सबसे ठंडे 

मध्य प्रदेश के शहडोल का कल्याणपुर व हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा सहित कई जिलों में हुई बंूदाबांदी के कारण कड़ाके की ठंड और बढ़ गई है। सीजन में पहली बार रात का पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे तापमान 10 डिग्री तक नीचे गिर गया। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सबसे अधिक बारिश 26 मिमी दर्ज की गई। वहीं बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में देर रात लगभग आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई। राज्य में कई घना कोहरा पड़ रहा है। कई जगह के लिए कोहरे का अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में साल के पहले दिन गुरुवार को इस साल पहली बार हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदला है। जिले में स्थित नीति घाटी में एक जनवरी को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी जिले में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ जिलों में कोहरा पड़ने का अनुमान है।

जनवरी से मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में कम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने जनवरी से मार्च तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत में इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी (IMD) के महानिदेशक (Director General) मृत्युंजय महापात्र (Mrityunjay Mohapatra) ने बताया है कि राजस्थान में इस बार ठंड जल्दी खत्म हो सकती है। वहीं बिहार तथा पूर्वोत्तर राज्यो में इस बार सर्दी लगभग तीन दिन ज्यादा रहेगी।

यह भी पढ़ें : Weather Update Today : पहाड़ों में आज और कल बारिश, बर्फबारी का अलर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]