Two Celebrities Became Hindus पांच दिन में दो मुस्लिम सेलिब्रिटीज बने हिंदू

0
684
Two Celebrities Became Hindus

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Two Celebrities Became Hindus: फिल्म निर्माता अली अकबर और शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म से नाता तोड़ लिया है। अब ये हिंदू धर्म अपना रहे हैं। एक बात और बता दें कि ये दो बड़े नाम हैं, जिन्होंने पिछले 5 दिनों में इस्लाम से नाता तोड़ा। रिजवी ने चार दिन पहले हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रखा। अकबर ने घोषणा की है कि उनकी पत्नी लुसीअम्मा इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाएंगे। रिजवी के कदम को राजनीतिक मंशा का परिणाम माना जा रहा है। जबकि बताया जा रहा है कि अकबर का फैसला भावनात्मक है। वह देश के पहले चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के खिलाफ टिप्पणियों और प्रतिक्रियाओं से खफा हुए और उनका इस्लाम से मोहभंग हो गया।

अली अकबर ने की घोषणा बनेंगे हिंदू Two Celebrities Became Hindus

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने जनरल रावत की मौत से जुड़ी खबरों पर हंसने वाले इमोजी से प्रतिक्रिया दी। मलयालम फिल्में बनाने वाली अली अकबर ने कहा कि मुस्लिमों की तरफ से ऐसी हरकत का विरोध इस्लाम के सीनियर नेताओं और धर्मगुरुओं ने भी नहीं किया है। देश के बहादुर बेटे का ऐसा अपमान स्वीकार्य नहीं है। अकबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि उनका धर्म से विश्वास उठ गया है। पढ़ें, अकबर की पूरी बात

वसीम रिजवी बन गए जितेंद्र त्यागी Two Celebrities Became Hindus

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले वसीम रिजवी ने 7 दिसंबर को गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर में धर्म परिवर्तन किया। धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करता है। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने सनातन धर्म को सबसे बेहतर बताते हुए कहा कि ‘इस्लाम कोई धर्म नहीं है बल्कि एक आतंकी संगठन है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ही सब धर्मों में सबसे बेहतर है।

Read Also: Anganwadi Workers Again Roared For Their Demands अपनी मांगों के लिए फिर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE